नारायण त्रिपाठी ने भाजपा से दिया त्यागपत्र

सतना/भोपाल। मध्यप्रदेश के सतना जिले के मैहर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक नारायण त्रिपाठी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से आज त्यागपत्र सौंप दिया। इसके साथ ही उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र संबंधी पत्र भी विधानसभा सचिवालय को भेज दिया है।

भाजपा की सतना जिला इकाई ने त्रिपाठी के पार्टी से त्यागपत्र देने की पुष्टि की है। त्रिपाठी ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा को लिखे पत्र में कहा कि वे पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देते हैं और इसे स्वीकार किया जाए। इसके अलावा उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को लिखे पत्र में कहा कि वे मौजूदा पंद्रहवीं विधानसभा से त्यागपत्र दे रहे हैं और इसे मंजूर किया जाए। त्रिपाठी विंध्य अंचल की मैहर सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। माना जा रहा है कि वे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर किसी अन्य दल का दामन थाम सकते हैं। (वार्ता)

Madhya Pradesh

अंधविश्वास : लकवाग्रस्त माँ को पिला दी केरोसिन,एक हफ्ते में हुयी मौत

भोपाल। आज के इस आधुनिक दौर में भी अन्धविश्वास की जड़ें मजबूत है। कई किस्से सुनने पढ़ने को मिले होंगे जिसमे अन्धविश्वास की वजह से लोगों की जान  चली गयी। ऐसा ही एक मामला भोपाल से आया है जहाँ गंगा नगर झुग्गी बस्ती में एक बेटे (32) ने अपनी 48 वर्षीय लकवाग्रस्त माँ को इस […]

Read More
Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश में 40 से अधिक IAS अधिकारियों के तबादले

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने आज रात भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के लगभग 42 अधिकारियों के तबादला किए, जिनमें एक दर्जन जिलों के कलेक्टर भी शामिल हैं। इसके अलावा राज्य प्रशासनिक सेवा के एक दर्जन अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश भी हुए हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री के सचिव भरत यादव को मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम, […]

Read More
Madhya Pradesh

ससुराल वालों ने सुहागरात के पहले करवाया Virginity Test केस दर्ज,

भोपाल। मध्यप्रदेश के इंदौर में वर्जिनिटी टेस्ट का सम्भवता पहला क़ानूनी मामला सामने आया है। यहाँ एक महिला ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ वर्जिनिटी टेस्ट करवाने की शिकायत की है। महिला का आरोप है कि सुहागरात वाले पहले ही रात को ससुरालवालों ने उसे वर्जिनिटी टेस्ट के नाम पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न किया। […]

Read More