श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का किया फैसला

लखनऊ। ICC  विश्वकप 2023 में ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका मुकाबले में सोमवार को कुसल मेंडिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। आज यहां भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ में टॉस जीतने के बाद श्रीलंका के कपतान कुसल मेंडिस ने कहा कि दिन के समय में विकेट बल्लेबाज़ी के लिए अच्छा दिख रहा है और हमारे पास जिस तरह के स्पिनर्स हैं उसे देखकर लगा कि हमें पहले बल्लेबाजी करनी चाहिए।

श्रीलंका ने दो बदलाव करते हुए मथीसा पथिराना और दासून शानका की जगह चमिका करुणारत्ने और लाहिरु कुमारा टीम में शामिल किया गया हैं। इस पिच पर 280-300 का स्कोर अच्छा हो सकता है। वही ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने कहा हम भी पहले बल्लेबाजी करना पसंद करते। पिछले कुछ दिनों में हमने अच्छा प्रशिक्षण लिया है और उम्मीद करता हूं कि हर कोई अच्छी लय में होगा। हम बिना किसी बदलाव के उतर रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया टीम: मिशेल मार्श, डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), एडम जम्पा, जोश हेजलवुड।

श्रीलंका टीम: पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असालंका, धनंजय डी सिल्वा, चमिका करुणारत्ने, डुनिथ वेलालेज, महीश तीक्ष्णा, लाहिरू कुमारा, दिलशान मदुशंका। (वार्ता)

Sports

ऑनलाइन लूडो जान-माल दोनों के लिये खतरनाक

अजय कुमार 12 दिसंबर 2024 लखनऊ में 18 वर्षीय छात्र अनुज ने ऑनलाइन गेम लूडो में बीस हजार रुपये हारने के बाद आत्महत्या कर ली।कमरे में उसका शव पंखे से लटका मिला। 09 अक्टूबर 2024 को यूपी के हाथरस में पिता सुखबीर सिंह द्वारा बेटे आकाश को ऑनलाइन गेम खेलने से मना करने पर नाराज […]

Read More
Sports

रिजवान और सलमान की जुगलबंदी से दक्षिण अफ्रीका पस्त,पाक छह विकेट से जीता

कराची। मोहम्मद रिजवान 122 नाबाद और आगा सलमान 134 के बीच तीसरे विकेट के लिये 260 रनों की रिकार्ड साझीदारी की बदौलत पाकिस्तान ने त्रिकोणीय श्रृखंला के एक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को छह विकेट से हरा दिया। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 50 ओवर में पांच विकेट पर 352 रन बनाये […]

Read More
Sports

चैंपियंस ट्राफी से पहले भारत ने किया इंग्लैंड का सफाया

अहमदाबाद। शुबमन गिल 112 और श्रेयस अय्यर 78  की शानदार पारियों के बाद गेंदबाजों के कातिलाना अंदाज की बदौलत भारत ने बुधवार को यहां श्रृखंला के तीसरे और अंतिम एक दिवसीय मैच में इंग्लैंड को 142 रन से रौंद कर 19 फरवरी से शुरु होने वाली चैंपियंस ट्राफी के लिये अपने मजबूत इरादों का इजहार […]

Read More