वर्ल्ड फूड इंडिया में एक सौ फुट के डोसे का प्रदर्शन

नई दिल्ली। वर्ल्ड फूड इंडिया 2023 के दौरान इस बार एक सौ फुट से अधिक लम्बे डोसा का प्रदर्शन किया जायेगा जो खाद्य प्रेमियों के लिए आकर्षण का केन्द्र होगा। खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने आज यहां संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय वर्ल्ड फूड इंडिया का आयोजन कर रहा है। इसका आयोजन यहां प्रगति मैदान तीन से पांच नवम्बर के बीच होगा।

पटेल ने बताया कि इस समारोह के उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आग्रह किया गया है तथा समापन समारोह में राष्ट्रपति हिस्सा लेंगी। इस आयोजन में 80 से अधिक देश हिस्सा लेंगे और नीदरलैंड सहयोगी देश है। जापान और वियतनाम को फोकस देश बनाया गया है। इसमें नौ देशों के मंत्री स्तरीय प्रतिनिधि मंडल और छह देशों के अधिकारी स्तरीय प्रतिनिधि मंडल हिस्सा लेगा।

कुल 23 राज्यों और 11 मंत्रालय भी इसमें हिस्सा लेगा। इसमें 950 से अधिक प्रदर्शक हिस्सा लेंगे। इसके दौरान विभिन्न विषयों पर 48 सत्र आयोजित किये जायेंगे। इस दौरान खरीद बिक्री तथा समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किये जायेंगे। पिछली बार वर्ष 2017 में वर्ल्ड फूड इंडिया का आयोजन किया गया था। इसके बाद कोविड के कारण इसका आयोजन नहीं हो सका था। (वार्ता)

Delhi

1984 सिख दंगा मामला : इन दो सिखों की हत्या में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को अदालत ने दोषी ठहराया

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन कुमार को दिल्ली की एक अदालत ने सिख विरोधी दंगों के दौरान सरस्वती विहार इलाके में दो लोगों की हत्या के मामले में बुधवार को दोषी करार दिया। मामला एक नवंबर 1984 को जसवंत सिंह और उनके बेटे तरुणदीप सिंह की हत्या से संबंधित है। विशेष न्यायाधीश कावेरी […]

Read More
Delhi

आतिशी का फ़्लाइंग किस और कमरिया लपालप

दयानंद पांडेय आतिशी जब दिल्ली की घोषित खड़ाऊं मुख्य मंत्री बनी थीं तब मुख्य मंत्री कार्यालय में जिस कुर्सी पर अरविंद केजरीवाल बैठते थे तब उस पर नहीं बैठीं। क्या तो इस कुर्सी पर अरविंद जी ही बैठेंगे। दूसरी कुर्सी लगा कर बैठीं। मेज वही थी। ऐसी बात तो पतिव्रता राबड़ी यादव ने भी बिहार […]

Read More
Delhi homeslider

दो टूक :  शराब शीशमहल और ‘जहरीली’ यमुना ने डुबोयी केजरीवाल की नैया?

राजेश श्रीवास्तव दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आए और 27 साल बाद एक बार फिर दिल्ली में बीजेपी की सरकार बन गयी। अरविद केजरीवाल ने 2013 में जिस एंटी करप्शन मूवमेंट को लेकर चुनाव जीता। वक्त का पहिया ऐसा घूमा कि पार्टी को करप्शन ही ले डूबा। सड़क पर आंदोलन करने वाले केजरीवाल को शराब […]

Read More