शक्तिपीठ मां मंगलागौरी में पूरी होती है भक्तों की मनोकामना

गया। बिहार में गया शहर स्थित मां मंगलागौरी मंदिर में पूजा करने वाले भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है। मां मंगलागौरी शक्ति पीठ में शारदीय नवरात्र को लेकर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। ऐसी मान्यता है कि नवरात्र के महीने में यहां पूजा पाठ करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती है। शक्तिपीठ मां मंगला गौरी का मंदिर में नवरात्र के महीने में दूर-दराज से भक्त आते हैं और अपने परिवार की सुख, समृद्धि, शांति के लिए प्रार्थना करते हैं।

पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान शिव जब माता पार्वती के जलते शरीर को लेकर तांडव करते हुए आकाश मार्ग से चल पड़े, तब उनके रौद्र रूप को शांत करने के लिए भगवान विष्णु ने सुदर्शन चक्र चलाकर मां पार्वती के शरीर के कई टुकड़े कर दिए। जहां-जहां माता पार्वती के शरीर के टुकड़े गिरे, वह स्थल शक्तिपीठ कहलाया। गया शहर के भस्मकुट पर्वत पर माता सती का वक्षस्थल गिरा, जो मंगला गौरी शक्ति पीठ के रूप में जाना जाता है। मंदिर के अंदर कई वर्षों से अखंड ज्योति जल रही है, जिसके दर्शन कर श्रद्धालु पूजा-पाठ करते हैं। ऐसा माना जाता है कि यहां पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

मंदिर के पुजारी ने बताया कि मां मंगला गौरी शक्ति पीठ देश के मशहूर शक्तिपीठों में से एक है। यहां पूजा-पाठ करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। उन्होंने बताया कि किसी भी व्यक्ति या जीव के लिए जन्म, पालन और संहार तीनों चीजें मायने रखती हैं। मां मंगला गौरी शक्तिपीठ मंदिर में देवी सती का वक्षस्थल गिरा था, इसलिए इसे पालन पीठ भी कहा जाता है। वैसे तो सालों भर भक्त यहां पूजा करने आते हैं, लेकिन शारदीय नवरात्र के दौरान यहां पूजा करने का विशेष महत्व है।नवरात्र के दिनों में यहां काफी भीड़ होती है। (वार्ता)

Bihar

बिहार में  बाबाओं के प्रवचन या चुनावी प्रचार क्या है असल मकसद?

अजय कुमार लखनऊ। बिहार में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे सियासी पारा भी चढ़ता जा रहा है। हर दल अपनी राजनीतिक रणनीति तैयार करने में जुटा है, लेकिन इस बार चुनावी मैदान में सिर्फ राजनीतिक चेहरे ही नहीं, बल्कि धार्मिक गुरु भी सक्रिय नजर आ रहे हैं। हिंदू धर्मगुरु, प्रवचनकर्ता और संत […]

Read More
Bihar

बिहार से सटे भारत-नेपाल बार्डर के सीमांकन की गड़बड़ी होगी दूर :  खान 

सीमांकन की गड़बड़ी दूरी करने के लिए होगा पुनः सर्वे बिहार में 633 किमी है भारत-नेपाल सीमा की लंबाई उमेश चन्द्र त्रिपाठी पटना/बिहार। बिहार में भारत-नेपाल के सीमांकन से जुड़ीं गड़बड़ियों को जल्द दूर किया जाएगा। इसके लिए सर्वे कर भारत-नेपाल की सीमा से जगह-जगह गायब हुए बॉर्डर पिलर फिर से लगाए जाएंगे। इसके अलावा […]

Read More
Bihar

कांग्रेस विधायक के बेटे ने सरकारी आवास पर किया आत्महत्या

पुलिस जांच में जुटी पटना। पटना में कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान के बेटे अयान (18 ) ने सरकारी आवास में आत्महत्या कर ली। पिता शकील खान फ़िलहाल बिहार से बाहर गए हुए है। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस ने हादसे की जानकारी ली है और FSL की टीम को बुलाया गया है। पुलिस मामले की […]

Read More