बुधवार के दिन इन राशियों को मिल रहा है कारोबार में धन का लाभ

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता

मेष : आज खान-पान पर नियंत्रण जरूर रखें। व्यर्थ के दिखावों से दूर रहें। मानसिक शांति की तलाश में रहेंगे। संतान के विवाह में विलंब से चिंता होगी। न्यायालयीन कार्य आज पूरे होंगे। व्यवसाय में कोशिशों के बावजूद मंदी रहेगी।

 वृषभ : काम की अधिकता रहेगी। नौकरी में मन चाहा स्थानांतरण व पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। आर्थिक निवेश में सोच-समझकर कार्य करें। पारिवारिक कार्यों में आप की पूछ परख बढ़ेगी।

 मिथुन : आज आपको पत्नी से सहयोग व समर्थन प्राप्त होगा। व्यवसाय में उन्नति संभव है। कारोबार में कुछ नवीन योजनाएं बनेंगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय गलत साबित होंगे।

 कर्क : समाजिक आयोजनों में आप की प्रशंसा होगी। व्यापार, व्यवसाय में लाभदायक सौदे आत्मबल बढ़ायेंगे। आज साहस, पराक्रम बढ़ेगा। धर्म ग्रंथों के पठन-पाठन में अभिरुचि बढ़ेगी।

सिंह : आप बहुत जल्दी दूसरों के विश्वास में आ जाते हैं, सतर्क रहें। विपरीत परिस्थितियों से दृढ़ता से सामना कर सकेंगे। व्यापार में परेशानियों का अंत होगा। प्रेम प्रसंग के योग हैं। उधार लिया पैसा कैसे चुकायेंगे इसी सोच में परेशान रहेंगे।

 कन्या : आप की दिनचर्या में आये बदलाव से निजी कार्य प्रभावित होंगे। परिवार में मांगलिक अवसर आएंगे। व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरों पर नजर रखें।

 तुला : आज रुका धन मिलने से धन संग्रह बढ़ेगा। आत्मविश्वास के बलबूते पर आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक सुख-संतोष बना रहेगा। मनोरंजन के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आज अपनी वस्तुएं संभालकर रखें।

वृश्चिक : अपने स्वास्थ्य के प्रति आप कितने लापरवाह हैं। किसी नए व्यापार में निवेश करने के योग हैं। आज विद्वानों के साथ रहने का अवसर मिलेगा। लाभदायक सौदे होंगे।

धनु : अपने संबंधों के प्रति आप लापरवाही कर रहे हैं। व्यवसाय में विकास की योजनाएं बन सकती हैं। आर्थिक अनुकूलता रहने से सुख साधन बढ़ेंगे। निजी जीवन में भागदौड़ के बाद सफलता की संभावना है। आप के लिए शनिदेव की आराधना लाभदायक रहेगी।

मकर : नौकरी में बदलाव चाहते हैं, पर फैसला लेने में अस्मंजस्य की स्थिति रहेगी। साहित्य पठन में रुचि बढ़ेगी। संतान के भविष्य की चिंता रहेगी। कारोबार में सोच-समझकर लिए गए निर्णय शुभ फल देंगे।

कुंभ : समय का सदुपयोग करें। अपनी संगत बदलें। दूसरों की उन्नति से दुखी न हों आप मेहनत करें और संकुचित मानसिकता बदलें। व्यापार में हर किसी पर विश्वास न करें। अपनों से प्रतिस्पर्धा से बचें। कानूनी विवाद पक्ष में हल होंगे।

 मीन : समय पर काम होने से मन अशांत रहेगा। कलात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा। व्यापारिक नवीन योजनाएं बनेंगी। निर्माण कार्य में सुधार होगा। जीवन साथी की भावनाओं का अपमान करने से बचें। वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा।

Astrology

मेष, मिथुन, कन्या और वृश्चिक के लिए शुभ है आज का दिन, जानें सभी राशियों का हाल

जानिए आज का राशिफल व पंचांग- 28 मार्च, 2025, शुक्रवार व क्या कहते हैं सितारे कई राशियों को सावधान रहने की हिदायत दे रहे हैं सितारें, इनके बारे में पूरी जानकारी राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद आज और कल का दिन खास 28 मार्च 2025 : एकलिंगजी का पाटोत्सव आज। 28 मार्च 2025 : हरियाणा […]

Read More
Astrology

गुरुवार के दिन इन राशियों को मिल रहा है आर्थिक लाभ

अजमेर से राजेन्द्र गुप्ता मेष : आज आपको चल रहे काम में बाधाएं आ सकती हैं और इसकी वजह से आपको तनाव हो सकता है। आपके किसी करीबी का स्वास्थ्य आपको परेशान कर सकता है। आपको धैर्य बनाए रखनें की आवश्कता है। नए काम शुरू करने में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। […]

Read More
Astrology

आज और कल का दिन खास है कुछ खास जानें आज का राशिफल

अजमेर से राजेन्द्र गुप्ता मेष : कार्यस्थल पर आप शानदार प्रदर्शन करेंगे और उत्साह के साथ काम करेंगे। यदि आप परीक्षा या प्रतियोगिता के माध्यम से नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आप सफल होंगे। आपको अपने करियर को बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। कई यात्राएं हो सकती हैं और वे फायदेमंद भी होंगी। सशस्त्र […]

Read More