आशियाना के जगदम्बेश्वर मंदिर में हुआ सामुहिक कन्या पूजन

51 कन्याओं को फलाहार के बाद वितरित किए गए उपहार

लखनऊ। दुर्गा सप्तमी के मौके पर शनिवार को आशियानी कालोनी के सेक्टर के स्थित जगदम्बेश्वर महादेव मंदिर पारिसर में भजन एवं सामुहिक कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर 51 कन्याओं को महिलाओं ने फलाहार भोजन कराया। इसके साथ ही सभी कन्याओं को उपहार भेंट किए गए। कार्यक्रम में समाजसेविका नम्रता पाठक ने भाग लिया। इस मौके पर शीलू श्रीवास्तव ने कई मनोहारी भजन व गीत पेश किए।

यह जानकारी मंदिर के ट्रस्टी अशोक अवस्थी ने दी। उन्होंने बताया कि पिछले वर्षों की तरह इस बार की दुर्गा सप्तमी के अवसर पर सामुहिक कन्या भोज का आयोजन किया गया। इसमें आसपास इलाके की कन्याओं और महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। दोपहर 12 बजे से शुरू हुआ यह कार्यक्रम शाम करीब तीन बजे तक चला। कार्यक्रम में कालोनी की महिलाओं ने आगंतुक कन्याओं को फलाहार का सेवन कराया। फलाहार के बाद सभी कन्याओं को उपहार भी वितरित किए गए।

आशियाना परिवार की ओर से आयोजित हुए इस सामुहिक कन्या पूजन और भजन कार्यक्रम में पूर्व मेयर संयुक्ता भाटिया, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री नानक चंद लखमानी, समाजसेवी अंजू रघुवंशी, ललित मिश्रा, साधना त्रिपाठी, सुष्मिता पांडे, डॉ. संजीव अवस्थी, इं. भीमराज, कल्पना, आभा, अशोक रघुवंशी, इंदिरा अग्रवाल, डॉ. एस मुंशी, मधु झा, एकता चकवर्ती के अलावा बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों ने हिस्सा लिया।

Central UP

दुस्साहस: मामूली कहासुनी के बाद बदमाशों ने किसी धारदार हथियार से युवक पर किया हमला

ट्रामा सेंटर में भर्ती, हालत गंभीर नामजद हमलावर सलमान गिरफ्तार ए अहमद सौदागर लखनऊ। मलिहाबाद क्षेत्र में बीते दिनों हुई घटना का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि इसी थाना क्षेत्र स्थित मोहम्मदन टोला में मंगलवार रात करीब दस बजे घर के बाहर टहल रहे 17 वर्षीय प्रियांशु के ऊपर बदमाशों ने धारदार हथियार […]

Read More
Central UP

एंजेल विकास सेवा फाउंडेशन ने किया इन हस्तियों को सम्मानित

नवरात्रि के अवसर पर ‘एंजेल’ ने किया वार्षिकोत्सव व होली मिलन समारोह एल्डिको तिराहे पर हुआ आयोजन, लोगों ने एक दूसरे को जमकर दी बधाई ए अहमद सौदागर लखनऊ। समाज के लिए कुछ कर गुजरने वालों का सम्मान भी समाज में कुछ कर रहे लोग ही करते हैं। कहा भी जाता है समाज तब मजबूत […]

Read More
Central UP

भारतीय नववर्ष प्रकृति-विज्ञान व देश काल के विज्ञान पर आधारित: मिथिलेशनंदनी शरण

नववर्ष चेतना समिति के तत्वावधान में नववर्ष आयोजन का समापन खाटूश्याम परिसर में आज प्रकृति के करीब ही रहकर मनुष्य वर्तमान में खुद को सुखी रख सकता है: रामाशीष नया लुक डेस्क लखनऊ। भारतीय नववर्ष प्रकृति विज्ञान व देश काल के विज्ञान पर आधारित है कि किस प्रकार सूर्य की गति से और देश काल की […]

Read More