दक्षिण अफ्रीका ने बंगलादेश को दिया 383 रनों का विशाल लक्ष्य

मुंबई। क्विंटन डिकॉक 174 रन और हाइनरिक क्लासन की 90 रनों की तूफानी पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने मंगलवार को आईसीसी विश्व कप 2023 केे 23वें मुकाबले में बंगलादेश के खिलाफ 382 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। आज यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज करने उतरे दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाजों ने टीम को धीमी शुरुआत दी। दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका सातवें ओवर में रीजा हेंड्रिक्स 12 रन रूप में लगा है। हेंड्रिक्स को शोरिफुल इस्लाम ने बोल्ड आउट किया। दोनों सलामी बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 33 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे रासी वान दर दुसें एक रन को मिराज ने पगबाधा कर पवेलियन भेज दिया। आठवें ओवर दक्षिण अफ्रीका 36 के स्कोर पर दो विकेट गंवा चुका था।

ऐसे में बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान एडन मारक्रम ने तीसरे विकेट के लिए डिकॉक के साथ 131 रनों की साझेदारी कर दक्षिण अफ्रीका को मजूबत स्थिति में ला दिया। मार्करम 69 गेंदों में सात चौकों की मदद से 60 रन बनाए। तीसरे विकेट के रूप में उन्हें शाकिब ने 31वें ओवर में लिटन के हाथों कैच कराया। एक समय दक्षिण अफ्रीका ने 167 रन पर तीन विकेट गंवा दिये थे। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये हाइनरिक क्लासन ने भी तूफानी बल्लेबाजी करते मैदान के चारों ओर शॉट लगाये। क्लासेन 34 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। डिकॉक एक छोर थामें हुए तूफानी बल्लेबाजी करते रहे। उन्होंने 101 गेंदों में शतक बनाया। यह उनका इस विश्व कप में तीसरा और अभी तक एकदिवसीय क्रिकेट में 20वां शतक था।

दक्षिण अफ्रीका को चौथा झटका 46वें ओवर में क्विंटन डिकॉक 174 रन के रूप में लगा। उन्हें हसन महमूद ने नसुम के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा। डिकॉक ने 140 गेंदों में 15 चौकों और सात छक्कों की मदद से 174 रन की पारी खेली। उन्होंने क्लासेन के साथ चौथे विकेट के लिए 142 रन की साझेदारी की। दक्षिण अफ्रीका का पांचवां विकेट हाइनरिक क्लासन 49 गेंदों में 90 रन के रूप में गिरा। उन्होंने महमूद ने महमुदउल्लाह के हाथों कैच आउट कराया। मिलर 34 रन और मार्को जानसेन एक रन बनाकर नाबाद रहे। दक्षिण अफ्रीका ने निर्धारित 50 ओवर में पांच विकेट पर 382 रन बनाये। बंगलादेश की ओर से हसन महमूद ने दो विकेट लिये। वहीं शाकिब अल हसन, शोरिफ़ुल इस्लाम और मेहदी हसन मिराज ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। (वार्ता)

Sports

ऑनलाइन लूडो जान-माल दोनों के लिये खतरनाक

अजय कुमार 12 दिसंबर 2024 लखनऊ में 18 वर्षीय छात्र अनुज ने ऑनलाइन गेम लूडो में बीस हजार रुपये हारने के बाद आत्महत्या कर ली।कमरे में उसका शव पंखे से लटका मिला। 09 अक्टूबर 2024 को यूपी के हाथरस में पिता सुखबीर सिंह द्वारा बेटे आकाश को ऑनलाइन गेम खेलने से मना करने पर नाराज […]

Read More
Sports

रिजवान और सलमान की जुगलबंदी से दक्षिण अफ्रीका पस्त,पाक छह विकेट से जीता

कराची। मोहम्मद रिजवान 122 नाबाद और आगा सलमान 134 के बीच तीसरे विकेट के लिये 260 रनों की रिकार्ड साझीदारी की बदौलत पाकिस्तान ने त्रिकोणीय श्रृखंला के एक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को छह विकेट से हरा दिया। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 50 ओवर में पांच विकेट पर 352 रन बनाये […]

Read More
Sports

चैंपियंस ट्राफी से पहले भारत ने किया इंग्लैंड का सफाया

अहमदाबाद। शुबमन गिल 112 और श्रेयस अय्यर 78  की शानदार पारियों के बाद गेंदबाजों के कातिलाना अंदाज की बदौलत भारत ने बुधवार को यहां श्रृखंला के तीसरे और अंतिम एक दिवसीय मैच में इंग्लैंड को 142 रन से रौंद कर 19 फरवरी से शुरु होने वाली चैंपियंस ट्राफी के लिये अपने मजबूत इरादों का इजहार […]

Read More