अजीत बैसला और निरमा चौधरी का गाना गोरी म्हाने जान सूं प्यारी लागे रिलीज

मुंबई। राजस्थानी फोक कलाकार अजीत बैसला और निरमा चौधरी का गाना गोरी म्हाने जान सूं प्यारी लागे रिलीज हो गया है। बैसला म्यूजिक से अजीत और निरमा का नया गाना ‘गोरी म्हाने जान सु प्यारी लागे’ रिलीज किया गया है। ‘गोरी म्हाने जान सु प्यारी लागे’ में अजीत निरमा के प्यार में दीवाने होकर उनके पीछे पीछे घूम रहे हैं। गाने में अजीत अपनी प्रेमिका निरमा से कहते हैं प्यारी लगे है घनी सौनी लगे है…गौरी म्हाने जान सु प्यारी लागे देखवा में लगे मन्हे फुलझड़ी…आ महरे काने क्यों तू दूर खड़ी..।

इस गाने को लेकर अजीत ने कहा कि मुझे विश्वास ही नहीं हो रहा है कि गाने को रिलीज हुए कुछ ही घंटे हुए हैं और ये गाना दर्शकों को इतना पसंद आ रहा है कि वे इसे बार बार सर्च कर रहे हैं। दर्शकों ने कहीं न कहीं इस गाने से खुद को कनेक्ट भी किया है, जिसकी वजह से गाने को कुछ समय मे लाखों की तादाद में व्यूज मिल रहे हैं। गोरी म्हाने जान सु प्यारी लागे के बोल कोमल शर्मा द्वारा लिखे गए हैं, जबकि संगीत कृष्ण सावरिया द्वारा दिया गया है। इस गाने के वीडियो के निर्देशक मुकेश सैनी हैं। इस गाने को कृष्णा सावरिया ने गाया है।  (वार्ता)

Entertainment

इन दिनों मनाया जा रहा है एन्टी वेलेंटाइन वीक

आज यानी 17 फरवरी को है परफ्यूम डे दिल टूटे आशिकों के लिए है एन्टी वेलेंटाइन वीक राजेन्द्र गुप्ता ज्योतिषी और हस्तरेखाविद एंटी वैलेंटाइन वीक के तहत आज यानी 17 फरवरी को परफ्यूम डे मनाया जाएगा। एंटी वैलेंटाइन वीक की शुरुआत स्लैप डे से होती है। हर साल 15 फरवरी से लेकर 21 फरवरी तक […]

Read More
Entertainment

निर्देशक एजाज अहमद ने गायक शब्बीर कुमार की आवाज में रिकॉर्ड किया ‘ऐसा अपना याराना’

नया लुक संवाददाता मुंबई। हिंदी सिनेमा की गायिकी में जब जिक्र शब्बीर कुमार का आता है तो कहते हैं कि बस उनका नाम ही काफी है। ‘कुली’, ‘बेताब’, ‘तेरी मेहरबानियां’, ‘प्यार झुकता नहीं’ और ‘मर्द’ जैसी कई बड़े बजट की फिल्मों में एक से बढ़कर एक हिट गीत गाने वाले शब्बीर कुमार की आवाज में […]

Read More
Entertainment

मोनालिसा को पढ़ाते हुए बॉलीवुड फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा का वीडियो हुआ वायरल

मुंबई। डायरेक्टर सनोज मिश्रा का एक वीडियो इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें महाकुंभ में वायरल हुई लडकी मोनालिसा को क ख ग पढ़ा रहे हैं। इस बात की जानकारी फिल्म के प्रचारक संजय भूषण पटियाला ने दी है। उत्तर- प्रदेश के प्रयागराज में 16 अगस्त 1990 को जन्मे संजय भूषण […]

Read More