बाल्मीकि जयंती पर, रामकथा के गायक ऋषि बाल्मीकि

डॉ ऋषि कुमार मणि त्रिपाठी
डॉ ऋषि कुमार मणि त्रिपाठी

खोये हुए राष्ट्र‌वैभव की तुमने याद दिलाई।
राम कथा गायन कर जग को दिशा दिखाई।।
क्रौंच मिथुन की पीड़ा तुमसे नहीं सहन थी।
कवि तेरी पीड़ा ने ही तो श्लोक बनाई।।1।।

त्रेता युग में बाल्मीकि ऋषि जन्म लिये थे।
किंतु कुसंगति मे पड़ कर वे मलिन बन गए।
परम तपस्वी गंगा तट पर तप करने से ।।
फिर सत्संग किया तो वे सद्विप्र बन गए।।2।।

एक शाम ऋषि बाल्मीकि थे गंगा तट पर।
संध्या वंदन करते देखा क्रौंच मिथुन को।।
एक व्याध के वाण लगे नर गिरा धरणि पर।
क्रौंची करती रुदन गिर पड़ी उस पक्षी पर।।3।।

बाल्मिकि का हृदय द्रवित था, शोकाकुल हो।
कविता फूट पड़ी उर से मधुद्रवित श्लोकहो।।
क्यों मारा हे व्याध! काम मोहित जोड़े को?
क्या पीड़ा होती न हमारे ज्यों, इस खग को??4।।

नहीं समझता जो पर पीड़ा ,कैसा प्राणी?
वह भी क्या इंसान? न सूझे करुण कहानी।
अपने जैसा हर प्राणी को समझो प्यारे।
प्रेम नहीं पनपा तो समझो सब कुछ हारे।।5।।

जग मे आकर राम सरीखा रहना सीखो।
पर पीड़ा अपनी पीड़ा है सहना सीखौ।।
जो पर दुख को दूर कर सके वह मानव है।
रहे क्रूर जग को पीड़ा दे वह दानव है।।6।।

राम बनो जो कभी किसी मे भेद न जाना।
शबरी हो या हो निषाद कुछ भेद न माना।।
प्राणो से प्रिय लगे जिसे सारे नर जग के।
पशु पक्षी से भी जिसने अपनापन माना।।7।।

गिद्ध जटायु को भी जिसने गले लगाया।
दैत्य विभीषण रहा, उसे भी मित्र बनाया।।
था सुग्रीव दुखी,उसका दुख दूर कर दिया।
वनवासी बानर भालू को भी सहलाया।।8।।

रामायण रचना कर जग को दिशा दिखा दी।
लव कुश को संस्कार दिये,रण वीर बना दी।।
बाल्मीकि ऋषि ने सीता को आश्रय देकर।
नारी का सम्मान करो जग को शिक्षा दी।।9।।

हम करते हैं नमन राष्ट्र को, जन्मभूमि है।
भारत तो ऋषियों मुनियों की तपो भूमि है।।
जगती को जिसने सदैव सन्मार्ग दिखाया।
प्रेम भाव से जीने का संकल्प सिखाया।।10।।

Litreture

पुस्तक समीक्षाः शब्दों की आत्मा तक पहुँचती एक विलक्षण कृति — ‘शब्द-संधान’

मुकेश कुमार शर्मा भाषा केवल विचारों की अभिव्यक्ति का साधन नहीं, बल्कि संवेदना, संस्कृति और समय की सजीव चेतना भी है। इसी चेतना को स्पर्श करती है हिंदी के चर्चित लेखक, भाषाविद् और व्युत्पत्तिशास्त्री कमलेश कमल की नवीनतम और चर्चित कृति ‘शब्द-संधान’, जो प्रभात प्रकाशन से प्रकाशित हुई है। यह पुस्तक शब्दों के उद्गम, उनकी […]

Read More
Litreture

विश्व हिंदी दिवस पर, प्रणव गुंजार है हिंदी

हिंसा से जिसको दुख होता वह है हिंदुस्थान हमारा। और अहिंसा मे जो जीता ऐसा हिंदू नाम हमारा।। प्रेम भाव से विश्व बनाया वह सच्चिदानंद जग पावन। यहां बाल क्रीड़ा करते हैं बारंबार जन्म ले उन्मन।। कभी राम बन कर आता हैं, कभी कृष्ण बन खेल रचाता। गौएं चरा बजाता वंशी । हलधर हो बलराम […]

Read More
Litreture

यदि आप साहित्य प्रेमी है तो यह आपके लिए भी जानना है बहुत जरूरी

लोरी के रूप में मां के मुंह से उपजा बाल साहित्य साहित्य अकादेमी दिल्ली का आयोजन अब नजरंदाज हो रहा है बाल साहित्य नया लुक संवाददाता लखनऊ। साहित्य अकादेमी दिल्ली के दो दिवसीय आयोजन के दूसरे दिन हिंदी संस्थान के निराला सभागार में चले बाल साहिती के सत्रों में संगोष्ठी, काव्य समारोह के संग पुरस्कृत […]

Read More