धर्मपाल सिंह ने किया महर्षि वाल्मीकि का पूजन

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जयंती भक्ति भाव के साथ मनाई गई। पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह के साथ पार्टी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि जी की पूजा तथा हवन करने के पश्चात प्रसाद वितरण किया।

प्रदेश महामंत्री  धर्मपाल सिंह ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कहा कि सृष्टि के प्रथम कवि महर्षि वाल्मीकि  ने प्रभु श्रीराम  की कथा को लिपिबद्ध करके जन जन तक पहुंचाया है। प्रभु श्रीराम का चरित्र विश्व में मर्यादा व नैतिकता का आधार है। प्रभु श्रीराम के चरित्र को लोकव्यापी बनाने के लिए सम्पूर्ण मानवता युगों-युगों तक महर्षि वाल्मीकि  की ऋणी रहेगी। भाजपा मुख्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष  विजय बहादुर पाठक,  संतोष सिंह,  त्र्यंबक त्रिपाठी तथा प्रदेश मंत्री अमित वाल्मीकि  सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओ ने महर्षि वाल्मीकि  की पूजा व आरती में सम्मिलित हुए।

Central UP

दुस्साहस: मामूली कहासुनी के बाद बदमाशों ने किसी धारदार हथियार से युवक पर किया हमला

ट्रामा सेंटर में भर्ती, हालत गंभीर नामजद हमलावर सलमान गिरफ्तार ए अहमद सौदागर लखनऊ। मलिहाबाद क्षेत्र में बीते दिनों हुई घटना का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि इसी थाना क्षेत्र स्थित मोहम्मदन टोला में मंगलवार रात करीब दस बजे घर के बाहर टहल रहे 17 वर्षीय प्रियांशु के ऊपर बदमाशों ने धारदार हथियार […]

Read More
Central UP

एंजेल विकास सेवा फाउंडेशन ने किया इन हस्तियों को सम्मानित

नवरात्रि के अवसर पर ‘एंजेल’ ने किया वार्षिकोत्सव व होली मिलन समारोह एल्डिको तिराहे पर हुआ आयोजन, लोगों ने एक दूसरे को जमकर दी बधाई ए अहमद सौदागर लखनऊ। समाज के लिए कुछ कर गुजरने वालों का सम्मान भी समाज में कुछ कर रहे लोग ही करते हैं। कहा भी जाता है समाज तब मजबूत […]

Read More
Central UP

भारतीय नववर्ष प्रकृति-विज्ञान व देश काल के विज्ञान पर आधारित: मिथिलेशनंदनी शरण

नववर्ष चेतना समिति के तत्वावधान में नववर्ष आयोजन का समापन खाटूश्याम परिसर में आज प्रकृति के करीब ही रहकर मनुष्य वर्तमान में खुद को सुखी रख सकता है: रामाशीष नया लुक डेस्क लखनऊ। भारतीय नववर्ष प्रकृति विज्ञान व देश काल के विज्ञान पर आधारित है कि किस प्रकार सूर्य की गति से और देश काल की […]

Read More