नेपाल के जनकपुर धाम में अनाज से बनेगा 11 हजार वर्ग फीट के दायरे में राम सीता की प्रतिमा

 उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। नेपाल में विवाह पंचमी महोत्सव के अवसर पर जनकपुर धाम के बारह बीघा (रंग भूमि) मैदान में विभिन्न प्रकार की अनाज से 11 हजार वर्ग फीट में राम सीता की प्रतिमा का निर्माण किया जाएगा। इसका शिल्पकार सतीश गुर्जर हैं। इससे पहले अयोध्या में विभिन्न प्रकार के अनाज से 10 हजार 800 वर्ग फीट में राम सीता की प्रतिमा निर्माण कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाने में सफल हुए थे। सतीश गुर्जर ने पत्रकारों को जानकारी दी है कि इसके निर्माण में 70 क्विंटल अनाज लगेगा। सतीश गुर्जर ने कहा कि जनकपुर धाम में राम-सीता प्रतिमा निर्माण हेतु गुनगुन मिश्र ने आग्रह किया था।

मैने इसे सहर्ष स्वीकार किया कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में बनाया हूं तो माता सीता की भूमि जनकपुर धाम में भी प्रतिमा बनाना मेरे लिए सौभाग्य की बात होगी। जनकपुर धाम उप महा नगरपालिका के मेयर मनोज कुमार साह की अगुवाई में इस हेतु शनिवार को बैठक संपन्न हुई थी जिस बैठक में जनकपुर धाम बृहत्तर विकास क्षेत्र परिषद के अध्यक्ष शीतल साह, मधेश प्रज्ञा प्रतिष्ठान के अध्यक्ष राम भरोस कापड़िया’ भ्रमर‘, साहित्यकार राजेंद्र विमल, मैथिली विकास कोष के अध्यक्ष जीव नाथ चौधरी, वार्ड अध्यक्ष परमेश्वर साह ,विश्व हिन्दू परिषद धनुषा के अध्यक्ष संतोष साह,योग गुरु मनोहर साह सहित कई लोग मौजूद थे।

Purvanchal

स्वस्थ रहने के लिए पोषण की जानकारी जरूरी- प्रो. विमला मिश्रा

राइडर-राष्ट्रीय पोषण के अंतर्गत पोषण सप्ताह का समापन स्वस्थ रहने के लिए क्या हो खान-पान, जानें सभी लोग उमेश चन्द्र त्रिपाठी फरेंदा। स्वस्थ रहने के लिए पोषण की जानकारी जरूरी है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। इसलिए जीवन में पोषण का बहुत महत्व है। जब तक बच्चे सुपोषित नहीं होंगे […]

Read More
Purvanchal

फरेंदा में जनता से धौंस जमा रहे फर्जी दरोगा को किया बेनकाब, पुलिस को सुपुर्द

उमेश चन्द्र त्रिपाठी फरेंदा। महाराजगंज जिले के फरेंदा थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां खुद को दारोगा बताकर जनता पर धौंस जमा रहे एक व्यक्ति की पोल खुल गई।आरोपी विनोद यादव जो मऊ जनपद का रहने वाला है, फरेंदा कस्बे में फर्जी दारोगा बनकर लोगों के बीच अपनी धौंस जमा […]

Read More
International

नेपाल के रास्ते भारत में चाइनीज लहसुन की बड़े पैमाने पर तस्करी, कई राज्यों में अवैध आपूर्ति का विरोध

चाइनीज लहसुन की इतने बड़े पैमाने पर हो रही तस्करी के लिए आखिर जिम्मेदार कौन? भारत में कम हो रही लहसुन के उत्पाद की कमी पूरी करने के चक्कर में तस्कर कर रहे कमाई व्यापारी सवाल उठा रहे हैं कि तस्करी के जरिए चाइनीज लहसुन भारत कैसे आ रहा है। जबकि पिछले कई साल से […]

Read More