हम कुछ भी करें, कांग्रेस को विरोध करना ही है : शाह

उज्जैन। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज कहा कि केंद्र सरकार कोई भी कदम उठाए, कांग्रेस को उसका विरोध करना ही होता है। शाह मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के पूर्व धार्मिक नगरी उज्जैन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा भी उपस्थित थे। शाह ने जनता का आह्वान करते हुए कहा कि किसी विधायक को चुनने के लिए अपने मताधिकार का उपयोग मत दीजिए, मध्यप्रदेश और भारत का भविष्य तय करने के लिए वोट दीजिए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऐसी सरकार चुनिए जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करे। देश को सुरक्षित करने में प्रधानमंत्री का हाथ बंटाए। गरीब कल्याण में उनका हाथ बंटाए। ऐसी सरकार चुनिए जो पूरी दुनिया में भारत को नंबर एक बनाने में प्रधानमंत्री मोदी का सहयोग करे। कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ये नहीं कर पाएगी।

गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने मध्यप्रदेश को बंटाधार प्रदेश बना कर छोड़ा था। उन्होंने कहा कि वे सालों से महाकाल के दर्शन के लिए आ रहे हैं। राज्य में दिग्विजय सिंह के शासनकाल में गुजरात के दाहोद तक तो अच्छे से आ जाते थे, लेकिन उसके बाद सड़क के गड्ढों से पता चल जाता था कि मध्यप्रदेश की सीमा में प्रवेश कर लिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में सड़कों का जाल बिछा दिया है। उन्होंने कहा कि नौ साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश बदल दिया है। कांग्रेस ने 70 सालों से काम लंबित रखे। गृह मंत्री ने कहा कि भाजपा ने महाकाल लोक बनवाया, लेकिन कमलनाथ को छोड़ कर सभी ने उसकी प्रशंसा की। भाजपा सरकारें कुछ भी करती हैं, तो कांग्रेस को विरोध करने की आदत सी हो गई है। तीन तलाक, सर्जिकल स्ट्राइक, G-20 सब पर कांग्रेस ने विरोध किया। प्रधानमंत्री मोदी ने PFI जैसे संगठन को प्रतिबंधित किया, तो कांग्रेस ने उसका भी विरोध किया। (वार्ता)

Chhattisgarh

जहरीली शराब पीने से अब तक सात लोगों की मौत

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जहरीली महुआ शराब पीने से सरपंच के भाई समेत अब तक सात लोगों की मौत हो गई। जबकि चार की हालत गंभीर है, जिनका सिम्स में इलाज जारी है। हालांकि मौत की असल वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद साफ होगी। घटना कोनी थाना क्षेत्र के लोफन्दी की है। मौतों […]

Read More
Madhya Pradesh

अंधविश्वास : लकवाग्रस्त माँ को पिला दी केरोसिन,एक हफ्ते में हुयी मौत

भोपाल। आज के इस आधुनिक दौर में भी अन्धविश्वास की जड़ें मजबूत है। कई किस्से सुनने पढ़ने को मिले होंगे जिसमे अन्धविश्वास की वजह से लोगों की जान  चली गयी। ऐसा ही एक मामला भोपाल से आया है जहाँ गंगा नगर झुग्गी बस्ती में एक बेटे (32) ने अपनी 48 वर्षीय लकवाग्रस्त माँ को इस […]

Read More
Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश में 40 से अधिक IAS अधिकारियों के तबादले

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने आज रात भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के लगभग 42 अधिकारियों के तबादला किए, जिनमें एक दर्जन जिलों के कलेक्टर भी शामिल हैं। इसके अलावा राज्य प्रशासनिक सेवा के एक दर्जन अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश भी हुए हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री के सचिव भरत यादव को मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम, […]

Read More