ऊँच नीच का भेद समाप्त करना चाहते थे पटेल

पचपेड़वा/बलरामपुर। भारत के पहले गृहमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की 148 वीं जयंती जे एस आई स्कूल में बड़े ही धूमधाम के साथ मनायी गयी। छात्र छात्राओं को उनके व्यक्तित्व और कृतृत्व से भी परिचित कराया गया। स्कूल के प्रबंधक व वरिष्ठ पत्रकार सगीर ए खाकसार ने कहा कि सरदार पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात में हुआ था। उनके जन्म दिवस को एकता दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। वो सरदार पटेल के नाम से लोकप्रिय थे, एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे। उन्होंने भारत के पहले उप-प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। वे एक भारतीय अधिवक्ता और राजनेता थे, उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणी भूमिका निभाई थी और 562 छोटी रियासतों का भारत में विलय कराया।

स्कूल के अध्यापक किशोर श्रीवास्तव ने कहा कि उन्हें भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था। उनका मानना था समाज से ऊंच नींच, अमीर गरीब और जाति प्रथा को समाप्त कर देना चाहिए। गरीबों की सेवा ही, ईश्वर की सेवा है। हम सबको उनका अनुसरण करना चाहिए। इस अवसर पर आरपी श्रीवास्तव, किशन श्रीवास्तव, साजिदा खान, नेहा खान, सुशील यादव, सचिन मोदनवाल, शमा, पूजा विश्वकर्मा, वंदना चौधरी, अंजली कसौधन, दीपा, आदि की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

Purvanchal

सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और गौरवशाली भारतीय संस्कृति का प्रतीक है होली : चंद्र भूषण

खंड शिक्षा अधिकारी संग छात्रों ने मनाया रंगों का त्योहार कंपोजिट विद्यालय भिटौली में मनाया गया होलीकोत्सव महराजगंज। जिले के घुघली क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय भिटौली में बुधवार को होलीकोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। विद्यालय के छात्र- छात्राओं, शिक्षकों और बीईओ चंद्र भूषण पाण्डेय ने एक साथ मिलकर होली के रंगों में […]

Read More
Purvanchal

दुखद खबरः परीक्षा देने जा रहे छात्रों से भरी बोलेरो पलटी तीन की मौत 11 घायल

नया लुक संवाददाता महराजगंज। फरेंदा-धानी मार्ग पर ग्राम सभा सिकंदरा जीतपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास छात्राओं से भरी एक बोलेरो का टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में तीन छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को […]

Read More
Purvanchal

गोवा में हनी को नहीं भाया मून, हो गई मार-पीट, फिर क्या जो हुआ वो…

नवविवाहित जोड़े में हनीमून पर हुई मारपीट, पति को छोड़ फ्लाइट से लौटी दुल्हन दुल्हन ने अपने डॉ पति समेत 7 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट का मुकदमा कराया दर्ज उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। उत्तर प्रदेश के महराजगंज में शादी के महज दस दिन बाद ही हनीमून मनाने गए नवविवाहिता जोड़ी के बीच […]

Read More