कलयुग में साक्षात भगवान है गोवर्धन नाथ : स्वामी लक्ष्मणदास

लखनऊ। कृष्ण कृपा मिशन के तत्वावधान में लखनऊ उत्तर प्रदेश में आयोजित भागवत कथा के पांचवें दिन परम पूज्य श्रद्धेय प्रेम मूर्ति पूज्यपाद गुरुदेव स्वामी लक्ष्मण दास महाराज ने भक्तों को संबोधित करते हुए बताया इस कलयुग में प्रत्यक्ष देवता है गोवर्धन नाथ, जिनके दर्शन परिक्रमा से मनुष्य की समस्त कामनाएं पूरी होती है।  भारत में दो प्रत्यक्ष देवता हैं, दक्षिण भारत में तिरुपति बालाजी उत्तर भारत में गोवर्धन नाथ। हम सभी सनातन धर्मावलंबियों को जीवन में एक बार से गोवर्धन नाथ की परिक्रमा अवश्य करनी चाहिए आप एक बार गोवर्धन नाथ का दर्शन करके देखें परिक्रमा करके देखें कथा श्रवण करके देखें अगर आपकी समस्त कामनाएं पूर्ण ना हो तो बताइए।

गोवर्धन भगवान भगवान श्रीकृष्ण के वांग्मय स्वरूप हैं, अगर आप श्रद्धा से निष्ठा से गोवर्धन पहाड़ के किसी भी स्थान पर दर्शन करिए आपको ऐसा लगेगा जैसे साक्षात भगवान श्रीकृष्ण यहां खड़े हैं। इसी के साथ साथ महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीला की कथा को श्रवण कराया। भगवान श्रीकृष्ण जिनका अवतार ही संतों की रक्षा भक्तों की रक्षा और दुष्टों के विनाश के लिए हुआ था। जिन्होंने मात्र छह दिन की अवस्था में पूतना नाम की राक्षसी का वध किया फिर शकटाशुर, तृणावर्त ना जाने कितने राक्षसों का वध किया। वही भगवान श्रीकृष्ण ने ना जाने कितने संतों की कितने महापुरुषों की ऋषियों की रक्षा की, कहने का भाव है अगर आप भगवान श्रीकृष्ण को श्रद्धा से पूजें तो काल भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा।

भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण को दसवां ग्रह कहा गया है, यानी नौ ग्रहों के ऊपर भी अगर कोई सर्वोच्च है तो भगवान श्रीकृष्ण है। हम सब का जीवन सूर्य से लेकर राहु केतु तक कहीं ना कहीं किसी न किसी ग्रह के प्रभाव से परेशान है परंतु वैष्णव कहते हैं जो भगवान श्रीकृष्ण की श्रद्धा भाव से पूजा करता है। उसे नौ ग्रह हमेशा आशीर्वाद प्रदान करते रहते हैं। आप से देखिए भगवान श्रीकृष्ण संपूर्ण जीवन संघर्ष में रहा परंतु फिर भी भगवान ने मानव जाति को संदेश देते हुए अपने जीवन से प्रेरणा दी किसी भी परिस्थिति में मनुष्य को घबराना नहीं चाहिए प्रत्येक क्षण अपने इष्ट और गुरु का स्मरण करते रहो जीवन आनंदित हो जाएगा।

आज की भागवत ने करवा चौथ के पावन पर्व होने के बावजूद भी सैकड़ो की संख्या में महिलाओं ने कथा में भाग लिया और कथा में निरंतर उत्साह बढ़ रहा है। कल रास लीला का आयोजन है। भागवत कथा के 05वे दिन आज गोवर्धन पूजा और छप्पन भोग के खास मौके पर ब्रह्म समाज के अध्यक्ष सीपी अवस्थी, उपाध्यक्ष दुर्गेश पाण्डे, महामंत्री देवेंद्र शुक्ला, विजय त्रिपाठी, आर एस बाजपाई  संतोष त्रिपाठी, मनीष सिंह, कामेंद्र सिंह, राजीव तिवारी “बाबा”, मिंटू सरदार के साथ कई महिला सदस्यों ने अपनी अहम भूमिका निभाई जिनमे रीता सिंह, पूनम सिंह, किरण पाण्डे, मधु झा, बबिता हवेलिया शामिल रही।

Religion

हाथी पर सवार होकर आ रही मां आपके द्वार, बरसेगी मां भगवती की कृपा, स्थापना, पूजा सहित पूरी जानकारी एक क्लिक में पढ़ें…

30 मार्च से चैत्र नवरात्र की शुरुआत होने जा रही है। नवरात्र 30 मार्च से लेकर 6 अप्रैल तक रहेंगे। इस साल मैय्या रानी के नवरात्र रविवार से शुरू हो रहे हैं, इसलिए माता हाथी पर सवार होकर आएंगी। शास्त्रों में देवी की हाथी की पालकी को बहुत शुभ माना गया है। आचार्य पंडित सुधांशु […]

Read More
Religion

हथेली की इन रेखाओं से पता चलता है कि कितने साल जिएंगे आप

राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद हथेली में कलाई के पास मणिबंध रेखाएं होती हैं। ये रेखाएं आड़ी होती हैं। हस्त रेखा विशेषज्ञों की मानें तो हथेली में मणिबंध रेखाओं की संख्या 1 से 5 तक होती है। हर एक रेखा की औसत आयु 20 से लेकर 25 साल होती है। हस्त रेखा शास्त्र से व्यक्ति […]

Read More
Religion

गंगाजल भगवान विष्णु की चरणामृत,सम्मान दें- कृष्णा महाराज

पंक्ति में बैठे व्यक्ति से भेदभाव करना पूरी तरह से गलत देवी भागवत के छठवें दिन निकाली गई मां कालरात्रि की पालकी जगदलपुर। गंगाजल भगवान विष्णु की चरणामृत है। गंगाजी को सूर्य का प्रकाश दिखाकर रोज पीना चाहिए। इससे गंगाजल की शक्ति बढ़ जाती है। गंगाजी को कैद कर रखना नहीं चाहिए। गंगाजल को तांबे […]

Read More