बदनामी या कलंक से बचना है तो तुरंत करें ये आसान उपाय

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता

दुनिया में ऐसे कई लोग हैं जो किसी का भी बुरा ना करते हुए भी बदनाम हो जाते हैं या किसी और की गलती के कारण उनका बदनामी का सामना करना पड़ता है। इन वजहों से उन पर किसी न किसी तरह से बेवजह कलंक लग जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इसका कारक आपकी जनम कुंडली के अंदर मौजूद ग्रहों की बुरी दशा, योग, युतियां एवं प्रभाव होते हैं जिसका अगर निवारण उपायों द्वारा समय रहते कर लिया जाए तो आपके और आपके परिवार को बदनामी या कलंक का सामना कभी करना नहीं पड़ेगा।

हमारा जीवन हमारे ग्रहों की स्थिति पर निर्भर करता है। जीवन में सुख दुख, भोग विलास, मान सम्मान सभी हमारे कर्मों के साथ साथ हमारे ग्रहों के फलस्वरूप मिलता है। हर व्यक्ति चाहता है कि उसे समाज में मान-सम्मान मिले। कोई भी उसे बेवजह बदनाम या अपमानित न करे। लेकिन जीवन में कुछ ऐसे हालात बन जाते हैं कि बार-बार बदनामी का सामना करना पड़ता है। अगर मान सम्मान को ठेस पहुँच रही है और बार बार अपमानित होना पड़ रहा है, बेवजह बदनामी हो रही है तो आप कुछ सरल उपाय करके इसे रोक सकते हैं।

इस कारण होते हैं ग्रह कमजोर और मिलता है अपयश

अगर आपके घर में कहीं भी पानी जमा हो रहा है। पानी व्यर्थ बह रहा है, नल या टैंक लीक हो रहे हैं तो तुरंत इसका हल निकालें। घर के किसी भी कोने या छत पर पानी जमा होने का अर्थ है जीवन में बदनामी होना। इसके अलावा घर के मुख्यद्वार पर कोई काली रंग की वस्तु लटक रही हो या काले रंग का पेंट हो तो घर के मुखिया को झूठे आरोपों का सामना करना पड़ता है। मुखिया को धोखा भी मिलता है और बदनामी भी झेलनी पड़ती है, मुख्यद्वार के साथ साथ यदि घर के दाहिने की तरफ की खिड़की का प्लास्टर उखड गया हो, खिड़की की दशा जर्जर हो और वहां सफाई का ध्यान न रखा गया हो तो  घर के मुखिया को समाज में इज्जत नहीं मिलती और बेवजह का तिरस्कार झेलने की नौबत आती है।

ये छोटे मगर अचूक उपाय दिलाएंगे मान सम्मान

आप अपने गेट और खिड़कियों का विशेष ध्यान रखें। इसके अलावा आप एक और उपाय कर सकते हैं। रविवार के दिन अपने पिताजी को चप्पल या जूते भेंट कीजिये। इसमें रंग का कोई महत्त्व नहीं है आप इनकी इच्छा अनुसार किसी भी रंग के जूते चप्पल भेंट कर सकते हैं। पिता को पादुका भेंट करने से जीवन में मान सम्मान की वृद्धि होने लगती है।

Religion

हाथी पर सवार होकर आ रही मां आपके द्वार, बरसेगी मां भगवती की कृपा, स्थापना, पूजा सहित पूरी जानकारी एक क्लिक में पढ़ें…

30 मार्च से चैत्र नवरात्र की शुरुआत होने जा रही है। नवरात्र 30 मार्च से लेकर 6 अप्रैल तक रहेंगे। इस साल मैय्या रानी के नवरात्र रविवार से शुरू हो रहे हैं, इसलिए माता हाथी पर सवार होकर आएंगी। शास्त्रों में देवी की हाथी की पालकी को बहुत शुभ माना गया है। आचार्य पंडित सुधांशु […]

Read More
Religion

हथेली की इन रेखाओं से पता चलता है कि कितने साल जिएंगे आप

राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद हथेली में कलाई के पास मणिबंध रेखाएं होती हैं। ये रेखाएं आड़ी होती हैं। हस्त रेखा विशेषज्ञों की मानें तो हथेली में मणिबंध रेखाओं की संख्या 1 से 5 तक होती है। हर एक रेखा की औसत आयु 20 से लेकर 25 साल होती है। हस्त रेखा शास्त्र से व्यक्ति […]

Read More
Religion

गंगाजल भगवान विष्णु की चरणामृत,सम्मान दें- कृष्णा महाराज

पंक्ति में बैठे व्यक्ति से भेदभाव करना पूरी तरह से गलत देवी भागवत के छठवें दिन निकाली गई मां कालरात्रि की पालकी जगदलपुर। गंगाजल भगवान विष्णु की चरणामृत है। गंगाजी को सूर्य का प्रकाश दिखाकर रोज पीना चाहिए। इससे गंगाजल की शक्ति बढ़ जाती है। गंगाजी को कैद कर रखना नहीं चाहिए। गंगाजल को तांबे […]

Read More