राम के अस्तित्व को नकारने वालों को मध्यप्रदेश की जनता नकारने को तैयार: स्मृति

कटनी/छिंदवाड़ा। केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राम मंदिर को लेकर आज कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) धर्म और धैर्य की पार्टी है, लेकिन जिस कांग्रेस ने प्रभु श्रीराम के अस्तित्व को नकारा था, आज उसे मध्यप्रदेश की जनता नकारने की तैयारी में है। ईरानी ने जिले के कटनी जिले के बरही और छिंदवाड़ा जिले के चौरई में BJP प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि BJP धर्म औऱ धैर्य की पार्टी है, लेकिन जिस कांग्रेस ने प्रभु श्रीराम के अस्तित्व को नकारा था, अब देश और मध्यप्रदेश की जनता उसे नकारने के लिए तैयार है। कांग्रेस हमारा मजाक उड़ाती थी, कहती थी मंदिर वहीं बनाएंगे, तारीख नहीं बताएंगे। हम मंदिर भी बना रहे हैं और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 22 जनवरी की तारीख भी बता दी है।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि आप विधानसभा चुनाव में कमल का बटन दबाएं, BJP को जिताएं और फिर रामलला के दर्शन के लिए जाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना संकट में देश का जिस कुशलता के साथ नेतृत्व किया, वह एक मिसाल है। प्रधानमंत्री की प्रेरणा से जब हमारे वैज्ञानिकों ने दो-दो वैक्सीन बनाई, तो कांग्रेस ने उसकी भी आलोचना की। कांग्रेस के लोगों ने उसे ‘मोदी की वैक्सीन’ बताकर देश की जनता को भ्रमित किया, लेकिन बाद में चुपचाप वैक्सीन लगवा ली।

ईरानी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने कोरोना संकट के दौरान देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज देकर किसी गरीब को भूखा नहीं रहने दिया। इस योजना के कारण लोगों के जीवन में आ रहे बदलावों को देखते हुए प्रधानमंत्री ने इसे अगले पांच सालों के लिए आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। लेकिन BJP सरकार गरीबों को मुफ्त राशन दे रही है, तो कांग्रेस को दिक्कत हो रही है। उन्होंने कहा कि असल में कांग्रेस गरीबों को गरीब ही बनाए रखना चाहती है, ताकि उनका वोट बैंक बना रहे। (वार्ता)

Chhattisgarh

जहरीली शराब पीने से अब तक सात लोगों की मौत

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जहरीली महुआ शराब पीने से सरपंच के भाई समेत अब तक सात लोगों की मौत हो गई। जबकि चार की हालत गंभीर है, जिनका सिम्स में इलाज जारी है। हालांकि मौत की असल वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद साफ होगी। घटना कोनी थाना क्षेत्र के लोफन्दी की है। मौतों […]

Read More
Madhya Pradesh

अंधविश्वास : लकवाग्रस्त माँ को पिला दी केरोसिन,एक हफ्ते में हुयी मौत

भोपाल। आज के इस आधुनिक दौर में भी अन्धविश्वास की जड़ें मजबूत है। कई किस्से सुनने पढ़ने को मिले होंगे जिसमे अन्धविश्वास की वजह से लोगों की जान  चली गयी। ऐसा ही एक मामला भोपाल से आया है जहाँ गंगा नगर झुग्गी बस्ती में एक बेटे (32) ने अपनी 48 वर्षीय लकवाग्रस्त माँ को इस […]

Read More
Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश में 40 से अधिक IAS अधिकारियों के तबादले

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने आज रात भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के लगभग 42 अधिकारियों के तबादला किए, जिनमें एक दर्जन जिलों के कलेक्टर भी शामिल हैं। इसके अलावा राज्य प्रशासनिक सेवा के एक दर्जन अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश भी हुए हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री के सचिव भरत यादव को मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम, […]

Read More