नेपाल ने भारतीय फूलों पर लगाया प्रतिबंध

  • फूलों की किल्लत से जूझ रहा है नेपाल का सीमावर्ती क्षेत्र
  • दीपावली में सोनौली बार्डर बना फूलों का हब, बड़ी संख्या में आ रहे हैं नेपाली खरीददार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज । दीपावली पर्व पर भारत से सटे नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में गेंदा के फूलों के भारी किल्लत हो गई है। इस समय त्योहारी सीजन में सोनौली बार्डर फूलों का हब बना हुआ है। इस लिए भारत से सटे नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों के नागरिक बड़ी संख्या में सोनौली बार्डर पर पहुंच कर बड़े पैमाने पर विभिन्न तरह के फूलों की खरीदारी करने में जुटे हुए हैं।

बताते चलें कि एक दिन पहले भैरहवा पुलिस ने बड़ी मात्रा में भारतीय गेंदा फूल वहां के एक कोल्ड स्टोरेज से बरामद किया था। इसके बाद भी आम नेपाली ग्राहक बड़ी संख्या में दीपावली, भाई दूज के लिए गेंदा के फूलों को खरीदने सोनौली आ रहे हैं। इसको लेकर यहां के कारोबारी उत्साहित हैं। कारोबारियों का कहना है कि इस त्योहारी सीजन सोनौली कस्बे में फूलों का कारोबार रिकार्ड तोड़ रहा है।

नेपाल सरकार ने गेंदा के फूलों पर भारत से आयात पर रोक लगाते हुए नेपाली फूलों की माला का 110 रुपये नेपाली रेट रख दिया। ताकि नेपाली किसानों को फायदा मिल सके। जबकि इसके उलट भारतीय बाजार में भारतीय गेंदा की माला 70 रुपये नेपाली में बिक रही है। यह सस्ता, बड़ा फूल, सुगंधित और क्वालिटी मे बेहतर होने के कारण नेपाली ग्राहकों की पहली पसंद बना हुआ है।

नौतनवां तहसील व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष जायसवाल का कहना है कि पहले के वर्षों में सिर्फ एक दर्जन लोग त्योहारी सीजन में फूलों का कारोबार करते थे। जबकि इस बार करीब 80 से 100 लोग इस कारोबार में उतरे हैं। दूसरी ओर फूल विक्रेता कल्लू, जसवंत, अमरजीत का कहना है वाराणसी से फूलों की खेप मंगवाकर बेंचा जा रहा है। फूलों का यह कारोबार पांच दिनों भाई दूज तक चलेगा।

Purvanchal

सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और गौरवशाली भारतीय संस्कृति का प्रतीक है होली : चंद्र भूषण

खंड शिक्षा अधिकारी संग छात्रों ने मनाया रंगों का त्योहार कंपोजिट विद्यालय भिटौली में मनाया गया होलीकोत्सव महराजगंज। जिले के घुघली क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय भिटौली में बुधवार को होलीकोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। विद्यालय के छात्र- छात्राओं, शिक्षकों और बीईओ चंद्र भूषण पाण्डेय ने एक साथ मिलकर होली के रंगों में […]

Read More
Purvanchal

दुखद खबरः परीक्षा देने जा रहे छात्रों से भरी बोलेरो पलटी तीन की मौत 11 घायल

नया लुक संवाददाता महराजगंज। फरेंदा-धानी मार्ग पर ग्राम सभा सिकंदरा जीतपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास छात्राओं से भरी एक बोलेरो का टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में तीन छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को […]

Read More
Purvanchal

गोवा में हनी को नहीं भाया मून, हो गई मार-पीट, फिर क्या जो हुआ वो…

नवविवाहित जोड़े में हनीमून पर हुई मारपीट, पति को छोड़ फ्लाइट से लौटी दुल्हन दुल्हन ने अपने डॉ पति समेत 7 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट का मुकदमा कराया दर्ज उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। उत्तर प्रदेश के महराजगंज में शादी के महज दस दिन बाद ही हनीमून मनाने गए नवविवाहिता जोड़ी के बीच […]

Read More