कांग्रेस नेता देश और प्रदेश की भलाई नहीं अपने बेटों को स्थापित करने में हैं लगे: शाह

गुना/अशोकनगर। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस नेताओं पर आरोप लगाते हुए आज कहा कि इन्हें देश और प्रदेश की भलाई से कोई लेना देना नहीं, यह नेता केवल अपने बेटों को स्थापित करने में लगे हुए हैं। शाह ने गुना जिले के राघौगढ़ में भाजपा प्रत्याशी हीरेंद्र सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आदेश दिल्ली से आता है और निर्देश पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ देते हैं। गलती होने के बाद दिग्विजय सिंह के माथे सारा ठिकरा फोड़ा दिया जाता है। जब कांग्रेस कपड़ा फाड़ने में लगी हो तो वह दूसरों की भलाई नहीं कर सकती है। शाह ने अशोकनगर के चंदेरी में भी जनसभा को संबोधित किया।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि भाजपा की सरकार वापस आ गई। तो किसानों को 12 हजार रुपए की सम्मान निधि मिलेगी। स्वास्थ्य बीमा की राशि पांच लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपए तक की जाएगी। शाह ने कहा कि मध्यप्रदेश को पहले बीमारू राज्य के नाम से जाना जाता था, लेकिन अब पिछले 18 साल के शासन में भाजपा की सरकार ने इसे विकसित राज्य की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया है। शाह ने कहा कि कांग्रेस के शासन में मध्यप्रदेश को सिर्फ मनमोहन सिंह की सरकार में दो लाख करोड़ रुपया मिलता था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार प्रदेश को विकास के लिए 15 लाख करोड़ रुपया देती है। 65 लाख लोगों के घरों में अब नलों का पानी पहुंच रहा। 82 लाख महिलाओं को उज्जवला योजना का लाभ मिल रहा है। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 80 करोड़ लोगों को आने वाले पांच सालों तक मुफ्त में राशन देने का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस की सरकार फिर प्रदेश में आ गई तो कई योजनाओं पर ताला लगा देगी। 15 माह की कमलनाथ सरकार ने 51 योजनाओं को बंद कर दिया था।

उन्होंने कहा कि कश्मीर से जब धारा 370 को हटाया गया तो पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस कहती थी ऐसा मत करो नहीं तो खून-खराबा होगा, लेकिन पांच साल हो गए किसी की कंकर तक फेंकने की हिम्मत नहीं है, क्योंकि देश में प्रधानमंत्री मोदी की सरकार है। देश पूरी तरह से सुरक्षित है और अब चंद्रमा तक हम पहुंच चुके हैं। शाह ने चंदेरी में भाजपा प्रत्याशी जगन्नाथ सिंह रघुवंशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने राम मंदिर के निर्माण को अटकाकर रखा था, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने इसे पूरा कर दिया। अब 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह होगा। मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी तो प्रदेश की जनता को राम मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने पिछड़ा वर्ग के कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई जिनका लाभ लोगों को मिल रहा है। कमलनाथ ने 15 साल की शासन में सिर्फ घोटाले ही घोटाले किए। हमने जो भी सांस्कृतिक विरासत को लेकर काम किया कांग्रेस ने हमेशा उसका विरोध किया।

Chhattisgarh

जहरीली शराब पीने से अब तक सात लोगों की मौत

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जहरीली महुआ शराब पीने से सरपंच के भाई समेत अब तक सात लोगों की मौत हो गई। जबकि चार की हालत गंभीर है, जिनका सिम्स में इलाज जारी है। हालांकि मौत की असल वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद साफ होगी। घटना कोनी थाना क्षेत्र के लोफन्दी की है। मौतों […]

Read More
Madhya Pradesh

अंधविश्वास : लकवाग्रस्त माँ को पिला दी केरोसिन,एक हफ्ते में हुयी मौत

भोपाल। आज के इस आधुनिक दौर में भी अन्धविश्वास की जड़ें मजबूत है। कई किस्से सुनने पढ़ने को मिले होंगे जिसमे अन्धविश्वास की वजह से लोगों की जान  चली गयी। ऐसा ही एक मामला भोपाल से आया है जहाँ गंगा नगर झुग्गी बस्ती में एक बेटे (32) ने अपनी 48 वर्षीय लकवाग्रस्त माँ को इस […]

Read More
Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश में 40 से अधिक IAS अधिकारियों के तबादले

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने आज रात भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के लगभग 42 अधिकारियों के तबादला किए, जिनमें एक दर्जन जिलों के कलेक्टर भी शामिल हैं। इसके अलावा राज्य प्रशासनिक सेवा के एक दर्जन अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश भी हुए हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री के सचिव भरत यादव को मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम, […]

Read More