दरोगा की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या

  • बिहार राज्य में हुई घटना का मामला

लखनऊ। बिहार राज्य के जमुई में सनसनीखेज कांड सामने आया जहां बालू लदे ट्रैक्टर से कुचलकर दारोगा की हत्या कर दी गई। बताया गया है कि बेखौफ बालू माफियाओं का तांडव यहां सामने आया। बताया जा रहा कि अवैध बालू खनन की सूचना के बाद दारोगा साथी पुलिसकर्मी के साथ मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान बालू लदे ट्रैक्टर को उन्होंने देखा। उसे रोकने की कोशिश की। लेकिन ट्रैक्टर ड्राइवर ने नहीं रुका, दारोगा को ट्रैक्टर से रौंद दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। एक पुलिसकर्मी घायल भी हुआ है।

गरही थाना इलाके की घटना

चौंकाने वाला मामला गरही थाना इलाके के रोपावेल के पास का है। बालू माफियाओं ने गश्ती पर गए अपर थानाध्यक्ष की ट्रैक्टर से कुचल कर मार डाला है। वहीं इस दौरान एक होमगार्ड के जवान राजेश कुमार साह गंभीर रूप से घायल हुए हैं। ट्रैक्टर से कुचलकर मारे गए दारोगा 2018 बैच के SI प्रभात रंजन हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। जिले के SP शौर्य सुमन सदर अस्पताल पहुंचे।

ट्रैक्टर से कुचला, दारोगा प्रभात रंजन की मौत

मिली जानकारी के अनुसार, सुबह करीब सात बजे पुलिस टीम गश्त के लिए निकली थी। इसी दौरान बालू लदे ट्रैक्टर को पुलिस टीम ने देखा। दारोग प्रभात रंजन ने ट्रैक्टर ड्राइवर को रोकने का इशारा किया। हालांकि, ट्रैक्टर ड्राइवर कुछ अलग ही सोच के बैठा था। उसने ट्रैक्टर रोकने के बजाय स्पीड बढ़ा दी। आरोपी ड्राइवर ने दारोगा प्रभात रंजन और उनके साथी राजेश कुमार साह को रौंद दिया और गाड़ी लेकर फरार हो गया।

जमुई SP बोले-मामले की जांच तेज

पूरा घटनाक्रम इतनी तेजी से हुआ कि पुलिस टीम को बचने का मौका ही नहीं मिला। दारोगा और पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की सूचना मिलते ही गरही थाना प्रभारी अमरेश कुमार तुरंत मौके पर पहुंचे। इस बीच दोनों घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अपर थाना प्रभारी प्रभात रंजन को मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद जमुई एसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही।

Bihar

बिहार में  बाबाओं के प्रवचन या चुनावी प्रचार क्या है असल मकसद?

अजय कुमार लखनऊ। बिहार में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे सियासी पारा भी चढ़ता जा रहा है। हर दल अपनी राजनीतिक रणनीति तैयार करने में जुटा है, लेकिन इस बार चुनावी मैदान में सिर्फ राजनीतिक चेहरे ही नहीं, बल्कि धार्मिक गुरु भी सक्रिय नजर आ रहे हैं। हिंदू धर्मगुरु, प्रवचनकर्ता और संत […]

Read More
Bihar

बिहार से सटे भारत-नेपाल बार्डर के सीमांकन की गड़बड़ी होगी दूर :  खान 

सीमांकन की गड़बड़ी दूरी करने के लिए होगा पुनः सर्वे बिहार में 633 किमी है भारत-नेपाल सीमा की लंबाई उमेश चन्द्र त्रिपाठी पटना/बिहार। बिहार में भारत-नेपाल के सीमांकन से जुड़ीं गड़बड़ियों को जल्द दूर किया जाएगा। इसके लिए सर्वे कर भारत-नेपाल की सीमा से जगह-जगह गायब हुए बॉर्डर पिलर फिर से लगाए जाएंगे। इसके अलावा […]

Read More
Bihar

कांग्रेस विधायक के बेटे ने सरकारी आवास पर किया आत्महत्या

पुलिस जांच में जुटी पटना। पटना में कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान के बेटे अयान (18 ) ने सरकारी आवास में आत्महत्या कर ली। पिता शकील खान फ़िलहाल बिहार से बाहर गए हुए है। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस ने हादसे की जानकारी ली है और FSL की टीम को बुलाया गया है। पुलिस मामले की […]

Read More