PM नरेंद्र मोदी पहुंचे रांची, जनता में भारी उत्साह, गवर्नर और CM ने किया स्वागत

  • बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस में होंगे शामिल, करेंगे बिरसा के गांव उलिहातु का दौरा,

रंजन कुमार सिंह

रांची। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर PM नरेंद्र मोदी का राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, CM हेमंत सोरेन ने स्वागत किया। इसके बाद वे राजभवन के लिए प्रस्थान कर चुके हैं। इस दौरान हिनू, बिरसा चौक, अरगोड़ा चौक, हरमू चौक, किशोरगंज चौक पर उनका आम लोगों द्वारा भारी उत्साह के साथ जोरदार स्वागत किया गया। PM मोदी राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद बुधवार को PM रांची और खूंटी उलिहातू में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर PM मोदी का राज्यपाल, CM हेमंत सोरेन, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने स्वागत किया।

एयरपोर्ट से लेकर राजभवन तक लाखों लोगों की भीड़ PM मोदी को देखने के लिए जुटी थी। लोग PM मोदी की एक झलक पाने को आतुर दिखे। जहां से भी PM मोदी गुजरे नरेंद्र मोदी जिंदाबाद और जय श्रीराम के गगनभेदी नारे लगे। PM मोदी की सुरक्षा को लेकर जगह-जगह भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है। झारखंड पुलिस के साथ केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान भी मुस्तैद रहे। बता दें कि PM नरेंद्र मोदी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए रांची पहुंचे हैं। वे बुधवार को खूंटी की उलिहातू का दौरा करेंगे।

अरगोड़ा चौक पर स्वागत

जनजातीय गौरव दिवस में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रांची पहुंचे। वहीं शहर के अरगोड़ा चौक पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित व पुष्प वर्षा कर PM मोदी का अभिवादन किया। यहां बने मंच पर लोकगायक पद्मश्री मधु मंसूरी ने नागपुरी गीतों की प्रस्तुति दी। उन्होंने नागपुर कर कोरा के गीत पर उपस्थित लोगों को खूब झुमाया। वही रिकॉर्डिंग गीत जोहार मोदी जी के धुन पर कार्यकर्ता थिरक रहे थे। PM मोदी अरगोड़ा चौक पर 10:06 पर पहुंचे और करीब दो मिनट तक यहां रुक कर गाड़ी से बाहर निकलकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। मौके पर रांची के सांसद संजय सेठ, सिसई के पूर्व विधायक शिव शंकर उरांव, भाजपा नेता अशोक बड़ाईक, कमाल खान समेत अन्य मौजूद रहे।

हरमू चौक पर PM ने लोगों का किया अभिवादन

रांची में जिस -जिस रास्ते से PM का काफिला गुजरा वहां उनका भव्य स्वागत किया गया। पारंपरिक वेश-भूषा में क्षेत्रीय कलाकारों ने मंच से नृत्य प्रस्तुत कर PM का अभिनंदन किया। हरमू बायपास रोड स्थित हरमू चौक पर बीजेपी के राज्यसभा सांसद आदित्य साहू के नेतृत्व में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने PM मोदी का स्वागत किया। जैसे ही PM मोदी का काफिला हरमू चौक पहुंचा वहां मौजूद लोगों का उत्साह बढ़ गया। मौके पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ता और आम लोगों के द्वारा भारत माता की जय, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद और मोदी मोदी का नारा लगाना शुरू कर दिया। साथ साथ ही कार्यकर्ताओं के द्वारा PM के काफिले पर पुष्प वर्षा भी की गई।

हरमू चौक पर इस भव्य स्वागत को देखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी लोगों का हाथ हिला कर अभिवादन किया जिसके बाद उनका काफिला सहजानंद चौक की तरफ बढ़ चला। इस दौरान भाजपा विधायक दल के सचेतक विधायक जय प्रकाश भाई पटेल, सांसद बीड़ी राम समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। हरमू चौक पर डीआईजी और हटिया डीएसपी सुरक्षा की कमान सम्भाल रहे थे। करीब एक मिनट PM हरमू चौक पर रुके। गाड़ी के अंदर से ही लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

सहजानंद चौक पर जोरदार स्वागत हरमू बायपास रोड स्थित सहजानंद चौक पर बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव और भाजपा नेता संदीप वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने PM मोदी का स्वागत किया। जब मोदी का काफिला सहजानंद चौक के पास पहुंचा तो लोगों का उत्साह काफी बढ़ गया। सहजानंद चौक पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ता और आम लोगों के द्वारा भारत माता की जय, बीजेपी पार्टी जिंदाबाद और मोदी मोदी का नारा लगाना शुरू कर दिया। साथ साथ ही कार्यकर्ताओं के द्वारा पुष्प वर्षा भी किया गया। जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी लोगों का हाथ हिला कर अभिवादन किया, और मोदी का काफिला किशोरगंज चौक की तरफ बढ़ चला।

राजभवन के पास जोरदार स्वागत

राजभवन के पास रणधीर वर्मा तिराहे पर भाजपा के ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने PM मोदी पर पुष्प बरसाए। मोदी ने गाड़ी के अंदर से ही हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। मोदी यहां 10 : 41 बजे पहुंचे और फिर वहां से राजभवन प्रस्थान कर गए। रणधीर वर्मा तिराहे पर पूर्व डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया गया। इस मौके पर पद्मश्री मुकुंद नायक की टीम ने नागपुरी लोक नृत्य की प्रस्तुति दी। पुरुलिया से आए कलाकारों ने छऊ नृत्य पेश किया। मौके पर पूर्व सांसद यदुनाथ पांडेय, भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर, प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा, राजश्री जयंती, रोशनी खलखो, पुपुन सिंह, एचके सिंह समेत भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Jharkhand

महाकुंभः घर लौट रहे झारखण्ड के 30 से अधिक लोगों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

तेज रफ्तार, चालक की थकान और झपकी बनी दुर्घटनाओं की वजह रास्ते में जाम के झाम के कारण नहीं मिला आराम, कइयों के घर उजड़े नया लुक ब्यूरो, रांची। महाकुंभ में स्नान कर लौट रहे कई परिवारों के सदस्य अपने घर नहीं पहुंच सके। रास्ते में हुए भीषण सड़क हादसों में उनकी मौत हो गई। […]

Read More
Delhi homeslider

दो टूक :  शराब शीशमहल और ‘जहरीली’ यमुना ने डुबोयी केजरीवाल की नैया?

राजेश श्रीवास्तव दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आए और 27 साल बाद एक बार फिर दिल्ली में बीजेपी की सरकार बन गयी। अरविद केजरीवाल ने 2013 में जिस एंटी करप्शन मूवमेंट को लेकर चुनाव जीता। वक्त का पहिया ऐसा घूमा कि पार्टी को करप्शन ही ले डूबा। सड़क पर आंदोलन करने वाले केजरीवाल को शराब […]

Read More
homeslider Jharkhand

झारखण्ड: सॉफ्टवेयर की गड़बड़ी के कारण मईयां सम्मान योजना में फर्जीवाड़ा,

बैंक के एक ही खाते से दिए गए 95 एप्लिकेशन सभी फर्जी आवेदानों में पश्चिम बंगाल के यूसुफ के बैंक खाते का इस्तेमाल नया लुक ब्यूरो रांची। प्रायः रोज मीडिया में मंईयां सम्मान योजना में गड़बड़ी का खुलासा हो रहा है। सबसे ज्यादा शिकायत बोकारो जिले से आ रही है। उपायुक्त ने मामला दर्ज कराया […]

Read More