इतनी सीटें दीजिए कि कोई चुरा नहीं सके सरकार : प्रियंका

भोपाल। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज मतदान के दिन मध्यप्रदेश की जनता से अपील की है कि कांग्रेस पार्टी को संपूर्ण जनादेश चाहिए और जनता कांग्रेस को इतनी सीटें दे कि कोई सरकार को चुरा नहीं सके। वाड्रा ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘आज चुनाव है और मुझे पूरा यकीन है कि मध्य प्रदेश की जनता घोटालों, चिकनी-चुपड़ी-झूठी बातों, लोगों को आपस में ही लड़ा देने की साजिशों और कुर्सी को जागीर समझने वाली मानसिकता को करारा सबक सिखायेगी।

जनता हमें असीम स्नेह और समर्थन दे रही है, लेकिन आपके प्यार का अंदाज साधारण बहुमत से न लगेगा। हमारी सरकार को प्रचंड और संपूर्ण जनादेश चाहिये, जिसकी आहट स्वयं आपके प्रेम और उत्साह से ही मिल रही है। आज अपने मन के तूफान को वोटों में बदल दीजिये। हमें इतनी ज़्यादा सीटें जिताकर विधानसभा भेजिये कि कोई हमारी-आपकी सरकार चुरा लेने या अगवा कर लेने का सपना भी न देख सके। मुझे पता है: आपमें यह शक्ति है।(वार्ता)

Madhya Pradesh

अंधविश्वास : लकवाग्रस्त माँ को पिला दी केरोसिन,एक हफ्ते में हुयी मौत

भोपाल। आज के इस आधुनिक दौर में भी अन्धविश्वास की जड़ें मजबूत है। कई किस्से सुनने पढ़ने को मिले होंगे जिसमे अन्धविश्वास की वजह से लोगों की जान  चली गयी। ऐसा ही एक मामला भोपाल से आया है जहाँ गंगा नगर झुग्गी बस्ती में एक बेटे (32) ने अपनी 48 वर्षीय लकवाग्रस्त माँ को इस […]

Read More
Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश में 40 से अधिक IAS अधिकारियों के तबादले

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने आज रात भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के लगभग 42 अधिकारियों के तबादला किए, जिनमें एक दर्जन जिलों के कलेक्टर भी शामिल हैं। इसके अलावा राज्य प्रशासनिक सेवा के एक दर्जन अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश भी हुए हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री के सचिव भरत यादव को मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम, […]

Read More
Madhya Pradesh

ससुराल वालों ने सुहागरात के पहले करवाया Virginity Test केस दर्ज,

भोपाल। मध्यप्रदेश के इंदौर में वर्जिनिटी टेस्ट का सम्भवता पहला क़ानूनी मामला सामने आया है। यहाँ एक महिला ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ वर्जिनिटी टेस्ट करवाने की शिकायत की है। महिला का आरोप है कि सुहागरात वाले पहले ही रात को ससुरालवालों ने उसे वर्जिनिटी टेस्ट के नाम पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न किया। […]

Read More