कांग्रेस प्रत्याशी के सहयोगी की कथित हत्या के मामले में दिग्विजय का धरना जारी

भोपाल/छतरपुर। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के खजुराहो क्षेत्र में कांग्रेस नेता विक्रम सिंह उर्फ नाती राजा के सहयोगी सलमान की कथित हत्या के विरोध में वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का धरना आज भी जारी है। वे कल से इस मामले को लेकर धरने पर बैठे हैं। सिंह ने ‘एक्स’ पर आज पोस्ट किया कि कल से लेकर अब तक क़रीब 24 घंटे हो गए। लेकिन प्रशासन ने कोई एक्शन नहीं लिया। न गवाहों का बयान और न ही आरोपियों की गिरफ़्तारी की गयी।

उधर, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी इस मामले को लेकर ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि छतरपुर जिले की राजनगर विधानसभा में कांग्रेस कार्यकर्ता की नृशंस हत्या की गयी। हत्या का आरोप भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया और उनके सहयोगियों पर है। घटना को दो दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक ना तो वे वाहन जब्त किए गए, जिससे कुचलकर कांग्रेस कार्यकर्ता सलमान की हत्या की गई और ना ही हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि राज्यसभा सांसद सिंह और कांग्रेस के विधायक तथा कार्यकर्ता खजुराहो में थाने के सामने धरने पर बैठे हैं, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। क्या यह मान लिया जाए कि मध्यप्रदेश में कानून का राज नहीं है। आखिर कौन है जो हत्यारों को बचा रहा है और किसके इशारे पर पुलिस और प्रशासन चुप्पी साध कर बैठा है। वे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से कहना चाहते हैं कि पूरी पार्टी एक-एक कार्यकर्ता के पीछे खड़ी है। किसी भी कार्यकर्ता पर होने वाला जुल्म, पूरी पार्टी के ऊपर हमला है। हम एकजुट होकर इस अत्याचार के खिलाफ संघर्ष करेंगे और न्याय दिलाकर रहेंगे। जो अन्याय के साथ खड़े हैं, उन्हें भी इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा।

गौरतलब है कि मतदान के एक दिन पहले गुरुवार की रात्रि में खजुराहो थाना क्षेत्र के चंद्रनगर टोरिया इलाके में राजनगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह उर्फ नाती राजा का अपने समर्थकों की मौजूदगी में भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया और उनके समर्थकों से विवाद हो गया था। इसी दौरान नाती राजा के सहयोगी सलमान की चारपहिया वाहनों से दबकर मौत हो गयी। इस मामले में नाती राजा की शिकायत पर खजुराहो थाने में शुक्रवार को पटेरिया और उनके समर्थकों के खिलाफ हत्या और विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। (वार्ता)

Sports

ऑनलाइन लूडो जान-माल दोनों के लिये खतरनाक

अजय कुमार 12 दिसंबर 2024 लखनऊ में 18 वर्षीय छात्र अनुज ने ऑनलाइन गेम लूडो में बीस हजार रुपये हारने के बाद आत्महत्या कर ली।कमरे में उसका शव पंखे से लटका मिला। 09 अक्टूबर 2024 को यूपी के हाथरस में पिता सुखबीर सिंह द्वारा बेटे आकाश को ऑनलाइन गेम खेलने से मना करने पर नाराज […]

Read More
Sports

रिजवान और सलमान की जुगलबंदी से दक्षिण अफ्रीका पस्त,पाक छह विकेट से जीता

कराची। मोहम्मद रिजवान 122 नाबाद और आगा सलमान 134 के बीच तीसरे विकेट के लिये 260 रनों की रिकार्ड साझीदारी की बदौलत पाकिस्तान ने त्रिकोणीय श्रृखंला के एक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को छह विकेट से हरा दिया। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 50 ओवर में पांच विकेट पर 352 रन बनाये […]

Read More
Sports

चैंपियंस ट्राफी से पहले भारत ने किया इंग्लैंड का सफाया

अहमदाबाद। शुबमन गिल 112 और श्रेयस अय्यर 78  की शानदार पारियों के बाद गेंदबाजों के कातिलाना अंदाज की बदौलत भारत ने बुधवार को यहां श्रृखंला के तीसरे और अंतिम एक दिवसीय मैच में इंग्लैंड को 142 रन से रौंद कर 19 फरवरी से शुरु होने वाली चैंपियंस ट्राफी के लिये अपने मजबूत इरादों का इजहार […]

Read More