भारतीय अर्थव्यवस्था चार ट्रिलियन डॉलर के पार

नई दिल्ली। देश की अर्थव्यवस्था के लिहाज से आज का दिन यादगार बन गया जब भारत की सकल घरेलू उत्पाद (GDP) पहली बार चार ट्रिलियन डॉलर के पार निकल गई। भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। भारत की GDP में पिछले कुछ वर्षों में लगातार वृद्धि हुई है। 2021 में, भारत की GDP 3.2 ट्रिलियन डॉलर थी, 2022 में, यह बढ़कर 3.6 ट्रिलियन डॉलर हो गई और 2023 में, यह बढ़कर चार ट्रिलियन डॉलर हो गई। जर्मनी अभी दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और जर्मनी की अर्थव्यवस्था अभी 4.28 ट्रिलियल डॉलर है।

चालू वर्ष में अब तक भारत का विदेशी मुद्रा भंडार में 28.1 अरब डॉलर की वृद्धि हो चुकी है। इस बीच देश की आर्थिक तरक्की को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। देश की इस तरक्की के लिए प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी जा रही है। सोशली मीडिया प्लेटफॉर्म पर अधिकांश यूजर कह रहे हैं कि मोदी हो तो सबकुछ मुमकिन हैं। इसके अलावा देश के दिग्गज उद्यमी, नेता और दिग्गज हस्तियां भी प्रधानमंत्री की प्रशंसा कर रही है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने एक्स पर पोस्ट किया, कि भारत के लिए यह वैश्विक गौरव का क्षण है क्योंकि हमारी GDP चार ट्रिलियन डॉलर को पार कर गई है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नए भारत का उदय। नरेंद्र मोदी जी का नेतृत्व वास्तव में अद्वितीय है।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस आर्थिक तरक्करी के लिए पीएम मोदी की जमकर तारफी की है। उन्होंने एक्स पर लिखा,कि गतिशील, दूरदर्शी नेतृत्व ऐसा दिखता है। खूबसूरती से प्रगति कर रहा हमारा नयाभारत ऐसा ही दिखता है। मेरे साथी भारतीयों को बधाई क्योंकि हमारा राष्ट्र चार ट्रिलियन अरब डॉलर GDP के आंकड़े को पार कर गया है। आपको अधिक शक्ति, आपका अधिक सम्मान, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।(वार्ता)

Biz News Business

ब्लैक फॉरेस्ट केक डे आजः कई देशों में शराब का इस्तेमाल करके बनता है यह केक

राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद अक्सर, बेकर्स ब्लैक फॉरेस्ट केक बनाने के लिए प्रत्येक परत के बीच व्हीप्ड क्रीम और चेरी के साथ चॉकलेट केक की कई शीट बिछाते हैं। फिर वे केक को व्हीप्ड क्रीम, मैराशिनो चेरी और चॉकलेट शेविंग्स से सजाते हैं। कुछ पारंपरिक व्यंजनों में परतों के बीच खट्टी चेरी और केक […]

Read More
Business

नीता अंबानी हार्वर्ड विश्वविद्यालय में देंगी भाषण

नई दिल्ली। रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष नीता अंबानी को अमेरिका के हार्वर्ड विश्वविद्यालय में प्रतिष्ठित ‘वार्षिक भारत सम्मेलन’ में मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया है। फाउंडेशन ने बुधवार को बयान जारी कर बताया कि यह सम्मेलन 15-16 फरवरी को अमेरिका के हार्वर्ड विश्वविद्यालय में आयोजित होगा, जिसमें 1000 से अधिक प्रतिनिधियों के […]

Read More
Business

आर्थिक संकट के समाधान के लिये बजट में कोई उपाय नहीं : राहुल

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बजट 2025-26 को आर्थिक क्षेत्र में सरकार के वैचारिक दिवालियापन की संज्ञा देते हुये शनिवार को कहा कि बजट प्रस्तावों में अर्थव्यवसथा में सुधार के लिये कोई ठोस बात नहीं है। उन्होंने इस बजट को गोली के घाव को मरहम से ठीक करने जैसा प्रयास […]

Read More