चुरु जिले में सड़क हादसे में छह पुलिस कर्मियों की मौत

जयपुर। राजस्थान के चुरु जिले में सुजानगढ़ सदर थाना क्षेत्र में पुलिस की गाड़ी ट्रोले से टकरा जाने पर रविवार सुबह छह पुलिसकर्मियों की मौत हो गई जबकि एक पुलिसकर्मी गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार झुंझुनूं में ड्यूटी पर जा रहे सात पुलिसकर्मियों की गाड़ी क्षेत्र में हाइवे पर ट्रोले से टकरा गई। हादसे में पांच पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत गई।

हादसे में नागौर जिले के खींवसर थाना के पुलिसकर्मी रामचंद्र, कुंभाराम, थानाराम, लक्ष्मण सिंह और सुरेश ने घटनास्थ्ल पर ही दम तोड़ दिया जबकि गंभीर रुप से घायल हैड कांस्टेबल सूखाराम एवं कांस्टेबल सुखराम को नागौर के जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में दोनो घायलों को ग्रीन कॉरिडोर से जोधपुर MDM अस्पताल के लिए ले जाया गया लेकिन रास्ते मे कॉन्स्टेबल सुखराम ने दम तोड़ जबकि हैड कांस्टेबल सूखाराम का उपचार जारी है।

ये भी पढ़ें

पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने आईजी को घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था के निर्देश दिये और जोधपुर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र दायमा MDM अस्पताल पहुंचे हैं। हादसे पर राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गहरा दुख जताया हैं। मिश्र ने सुबह हुई भीषण सड़क दुर्घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत हुए पुलिसकर्मियों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और घायल के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। गहलोत ने कहा कि आज सुबह चुरु के सुजानगढ़ सदर क्षेत्र से वाहन दुर्घटना में पुलिकर्मियों के हताहत होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। इस हादसे में दिवंगत सभी पुलिस कर्मियों के परिजनों के साथ हमारी गहन संवेदना है। उन्होंने ईश्वर से घायल के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। (वार्ता)

homeslider Rajasthan

आधी रात को रोमांस कर रहे थे 15 साल के युगल, घरवालों को भनक लगी और…

अधूरा रोमांस छोड़कर खेतों की ओर भागा प्रेमी, मौत ने लगाया गले प्यार की मौत सुनकर लड़की भी तीन मंजिला छत से कूदी, हाथ-पैर टूटे लाश मिलने के बाद मचा हंगामा, राजस्थान के जोधपुर की घटना नया लुक डेस्क जयपुर। प्यार में खलल की खबर आपने बहुत सुनी होगी। लेकिन यह खबर थोड़ी सी अलग […]

Read More
homeslider Rajasthan

बॉयफ्रेंड ने प्रेमिका के पति पर किया जानलेवा हमला, मचा हड़कंप

गोली चलाने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार धौलपुर/राजस्थान। राजस्थान के धौलपुर के फतेहपुर सीकरी में अपनी प्रेमिका से शादी न हो पाने से नाराज युवक ने प्रेमिका के पति को बहाने से बुलाकर उस पर तमंचे से जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित युवक ने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। इस सनसनीखेज घटना […]

Read More
Rajasthan

दर्दनाक हादसा: राजस्थान में वैन-ट्रॉले की टक्कर में शादी में गए 9 दोस्तों की मौत, एक घायल

जयपुर। राजस्थान के झालावाड़ में हुए एक दर्दनाक हादसे में शादी के लिए मध्यप्रदेश गए नौ दोस्तों की मौत हो गई।बारात से लौटते समय हादसा हुआ। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, यहां तेज रफ्तार मारुति वैन और ट्रक-ट्रॉला के बीच जोरदार भिड़ंत हुई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हादसे का शिकार हुए […]

Read More