गौ पूजन से सभी देवी देवता प्रसन्न

बलराम कुमार मणि त्रिपाठी

नमो गोभ्य: श्रीमतीभ्य:

आज गोपाष्टमी है,गौ पूजन,गौमाता को हरा चारा,रोटी गुड़,फल आदि खिलाना,जल पिलाना चाहिए। गौ माता के हर अंग मे देवताओं का निवास है। श्रीकृष्णावतार मे गौ चारण कर भगवान ने इतिहास रच दिया। ब्रह्मा जी ने एक बार जब श्रीकृष्ण गौचराने गाय बछड़ो को लेकर वंशीवट गए थे। तो दोपहर मे ग्वाल बाल सखाओं के साथ रोटी खाते समय श्रीकृष्ण का साधारण बालको की भांति खाते देख ब्रह्या को संशय हो गया कि क्या यही पूर्ण ब्रह्म है?

उन्होने ग्वाल बालो से दूर चर रही गायों को और बछड़ो को चुरा लिया। श्रीकृष्ण को ज्ञात होगया। उन्होंने उतनी गाये और बछड़े रच दिये और ऐसे रचे जिनके रूप रंग आकार प्रकार हूबहू पहले जैसे थे। उनके स्वभाव भी उन्ही जैसे थे। यहां तक कि जिनकी गायें बछड़े थे वे भी पहचान न सके। वेगाये उतनी ही दूध देती थी। स्वभाव भी पहले गायो की तरह थे। साल भर यह सिलसिला चलता रहा‌। तब ब्रह्मा जी को लगा मुझसे गलती होगई। वे श्रीकृष्ण से क्षमा मांग कर उन गायो और बछड़ो को वापस कर दिये। श्रीकृष्ण मुस्कराने लगे।

गोपाष्टमी को गोपूजन कर गोग्रास दें
सुरभिस्त्वम् जगन्मातर्देवि विष्णु पदे स्थिता।
सर्व देवमयी ग्रासम् मया दत्तमिमं ग्रस।।

Religion

हाथी पर सवार होकर आ रही मां आपके द्वार, बरसेगी मां भगवती की कृपा, स्थापना, पूजा सहित पूरी जानकारी एक क्लिक में पढ़ें…

30 मार्च से चैत्र नवरात्र की शुरुआत होने जा रही है। नवरात्र 30 मार्च से लेकर 6 अप्रैल तक रहेंगे। इस साल मैय्या रानी के नवरात्र रविवार से शुरू हो रहे हैं, इसलिए माता हाथी पर सवार होकर आएंगी। शास्त्रों में देवी की हाथी की पालकी को बहुत शुभ माना गया है। आचार्य पंडित सुधांशु […]

Read More
Religion

हथेली की इन रेखाओं से पता चलता है कि कितने साल जिएंगे आप

राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद हथेली में कलाई के पास मणिबंध रेखाएं होती हैं। ये रेखाएं आड़ी होती हैं। हस्त रेखा विशेषज्ञों की मानें तो हथेली में मणिबंध रेखाओं की संख्या 1 से 5 तक होती है। हर एक रेखा की औसत आयु 20 से लेकर 25 साल होती है। हस्त रेखा शास्त्र से व्यक्ति […]

Read More
Religion

गंगाजल भगवान विष्णु की चरणामृत,सम्मान दें- कृष्णा महाराज

पंक्ति में बैठे व्यक्ति से भेदभाव करना पूरी तरह से गलत देवी भागवत के छठवें दिन निकाली गई मां कालरात्रि की पालकी जगदलपुर। गंगाजल भगवान विष्णु की चरणामृत है। गंगाजी को सूर्य का प्रकाश दिखाकर रोज पीना चाहिए। इससे गंगाजल की शक्ति बढ़ जाती है। गंगाजी को कैद कर रखना नहीं चाहिए। गंगाजल को तांबे […]

Read More