डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को मिली पैरोल

सिरसा। हरियाणा में सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को 21 दिन की पैरोल मिल गई है। ये पैरोल डेरा सच्चा सौदा के संस्थापक शाह मस्ताना जी के अवतार माह के कार्यक्रम के दृष्टिगत मिलने से डेरा अनुयायी काफी खुश हैं। रोहतक प्रशासन ने उत्तरप्रदेश के बागपत प्रशासन को सूचना दे दी है। डेरा प्रमुख इस पैरोल के दौरान उत्तर प्रदेश के बरनावा स्थित आश्रम में रहेंगे। डेरा प्रमुख को करीब 30 महीने में आठवीं बार पैरोल मिली है। चार राज्यों में चुनाव के दृष्टितगत डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को पैरोल मिलने के पहले ही कय्यास लगाए जा रहे थे।

गौरतलब है कि डेरा प्रमुख सिरसा के पत्रकार रामचंद्र छत्रपति,रणजीज हत्याकांड व साध्वी यौन शौषण मामले में सुनारिया जेल में बंद हैं। नवंबर महीना डेरा सच्चा सौदा के लिए बेहद खास है। इस महीने की कार्तिक मास की पूर्णिमा को डेरा सच्चा सौदा के संस्थापक बेपरवाह मस्ताना महाराज ने अवतार धारण किया था। इस बार कार्तिक मास की पूर्णिमा आगामी 27 नवंबर को है। इस दिन डेरा सच्चा सौदा के सिरसा स्थित मुख्यालय में सत्संग कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें देश विदेश से बड़ी तादाद में डेरा अनुयायी भाग लेंगे।

वहीं दूसरी ओर डेरा सच्चा सौदा का राजस्थान के गंगानगर व हनुमानगढ़ जिलों में काफी अनुयायी हैं। जस्थान विधानसभा चुनाव के दौरान डेरा प्रमुख को पैरोल मिलने को राजनीतिक दृष्टि से भी देखा जा रहा है। डेरा सच्चा सौदा की गगानगर के बुधरवाली व मोडिया खेड़ा में भी शाखाएं हैं। हालांकि पिछले कुछ महिनों से डेरा सच्चा सौदा की राजनीतिक विंग भंग है मगर उसके बावजूद डेरा प्रमुख की पैरोल राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है। (वार्ता)

Punjab

फिरोजपुर में ट्रक-पिकअप वाहन टक्कर में नौ लोगों की मौत, कई घायल

फिरोजपुर। पंजाब के फिरोजपुर में शुक्रवार सुबह गुरुहरसहाय- फिरोजपुर मार्ग पर गोलू का मोड़ के नजदीक एक पिकअप वाहन और सड़क के बीच खड़े ट्रक में टक्कर होने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक पिकअप ट्रक में करीब 25 […]

Read More
Hariyana

योगी के मंत्रियों ने मणिपुर और हरियाणा की जनता को दिया महाकुंभ-2025 का निमंत्रण

 मंत्री रवींद्र जायसवाल ने गुवाहाटी में महाकुंभ 2025 रोडशो का किया नेतृत्व औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी व राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने हरियाणा में किया रोडशो का नेतृत्व  भारतीय संस्कृति और परंपराओं को करीब से जानने का अवसर है महाकुम्भ 2025 गुवाहाटी/चंडीगढ़। योगी सरकार महाकुंभ 2025 को भव्य बनाने के लिए […]

Read More
Hariyana Himachal Punjab

कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी: अनुराग

नई दिल्ली/शिमला। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मोदी-सरकार के पिछले 10 वर्षों को आजाद भारत के इतिहास का सबसे बड़ा ‘ट्रांसफॉरमेशन डिकेड’ बताते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों में जिस स्पीड और स्केल के साथ काम हुआ है वह पहले के 60 वर्षों को मिलकर भी नहीं हुआ। ठाकुर ने […]

Read More