पूर्वी चंपारण में मकान में आग लगने से चार लोगों की मौत, दो झुलसे

मोतिहारी। बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के एक मकान में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गयी तथा दो अन्य झुलस गये। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि घोड़ासहन बाजार में भारतीय स्टेट बैंक के समीप एक मकान के निचले हिस्से में स्थित एक दुकान में अचानक आग लग गयी।

आग फैलते हुये मकान के प्रथम तल्ले तक पहुंच गयी।इस घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गयी तथा दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गये। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। झुलसे लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने बताया कि मकान के मालिक नेपाल में व्यवसाय करते थे और छठ पर्व करने यहां अपने घर आए थे।शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। (वार्ता)

Bihar

बिहार में  बाबाओं के प्रवचन या चुनावी प्रचार क्या है असल मकसद?

अजय कुमार लखनऊ। बिहार में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे सियासी पारा भी चढ़ता जा रहा है। हर दल अपनी राजनीतिक रणनीति तैयार करने में जुटा है, लेकिन इस बार चुनावी मैदान में सिर्फ राजनीतिक चेहरे ही नहीं, बल्कि धार्मिक गुरु भी सक्रिय नजर आ रहे हैं। हिंदू धर्मगुरु, प्रवचनकर्ता और संत […]

Read More
Bihar

बिहार से सटे भारत-नेपाल बार्डर के सीमांकन की गड़बड़ी होगी दूर :  खान 

सीमांकन की गड़बड़ी दूरी करने के लिए होगा पुनः सर्वे बिहार में 633 किमी है भारत-नेपाल सीमा की लंबाई उमेश चन्द्र त्रिपाठी पटना/बिहार। बिहार में भारत-नेपाल के सीमांकन से जुड़ीं गड़बड़ियों को जल्द दूर किया जाएगा। इसके लिए सर्वे कर भारत-नेपाल की सीमा से जगह-जगह गायब हुए बॉर्डर पिलर फिर से लगाए जाएंगे। इसके अलावा […]

Read More
Bihar

कांग्रेस विधायक के बेटे ने सरकारी आवास पर किया आत्महत्या

पुलिस जांच में जुटी पटना। पटना में कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान के बेटे अयान (18 ) ने सरकारी आवास में आत्महत्या कर ली। पिता शकील खान फ़िलहाल बिहार से बाहर गए हुए है। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस ने हादसे की जानकारी ली है और FSL की टीम को बुलाया गया है। पुलिस मामले की […]

Read More