KCR सरकार से पीड़ित हैं तेलंगाना के लोग : राहुल

निज़ामाबाद। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव पर आरोप लगाया कि उनके शासन और प्रशासन से प्रदेश की जनता पीड़ित है। गांधी ने आज निज़ामाबाद जिले के बोधन में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राज्य में भूमि, रेत और शराब माफिया से संबंधित गतिविधियों में वृद्धि का उल्लेख किया। उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी नीत सरकार के साथ मुख्यमंत्री के करीबी संबंधों की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए प्रदेश में जनता की सरकार की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कालेश्वरम परियोजना में एक लाख करोड़ के घोटाले का भी आरोप लगाया।

उन्होंने हैदराबाद के विकास में कांग्रेस पार्टी के ऐतिहासिक योगदान का उल्लेख करते हुए चेतावनी दी कि यदि राव की पार्टी सत्ता बरकरार रखती है तो भूमि पर संभावित कब्ज़ा हो सकता है। उन्होंने राज्य में जनता की सरकार बनाने का वादा करते कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने पर पहली कैबिनेट बैठक में लागू की जाने वाली छह गारंटियों की रूपरेखा तैयार की है। उन्होंने राव पर केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली सरकार कर ओर से लाये गये हर विधेयक का समर्थन करने का आरोप लगाया। गांधी ने राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा को हराने की प्रतिबद्धता जताते हुए राव की भारत राष्ट्र समिति (BRS) को भी सत्ता से हटाने का आह्वान किया। (वार्ता)

National

पहलगाम कांड का बदला:अंतिम सांसें गिन रहा आतंकी संगठन

भारतीय सेना की हुंकार के आगे दहशतगर्द ने टेका घुटने ए अहमद सौदागर लखनऊ। 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की हुई मौत का बदला लेते हुए भारतीय सेना को मंगलवार की देर रात एक बड़ी कामयाबी मिली, जिसमें भारतीय सेना के जवानों ने मिसाइलें से सटीक […]

Read More
National

आतंकियों के स्लीपिंग माड्यूल्स निष्क्रिय करने में फेल है सुरक्षा एजेंसियां 

इंतजाम: जुड़ने से पहले ही टूट जाती हैं कड़ियां ए अहमद सौदागर लखनऊ। सूचनाओं की कड़ियां जुड़ने से पहले ही टूट जा रही है। यही वजह है कि बीते दो-तीन दशकों के भीतर देश व प्रदेश कई जिलों में दो दर्जन से अधिक आतंकी घटनाएं होने के बावजूद यहां सुरक्षा एजेंसियां आतंकियों के स्लीपिंग माड्यूल […]

Read More
National

दहशतगर्दों का स्केच जारी, जांच एजेंसियां सक्रिय जल्द होगें खूंखार सलाखों के पीछे 

 बताया जा रहा है सात थे आतंकी  बदले की आग में जल रहा पूरा देश ए अहमद सौदागर लखनऊ। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में पाकिस्तान की अहम भूमिका होने की सुगबुगाहट धीरे-धीरे सामने आ रही है। जानकार बताते हैं कि घटना वाले स्थान पर सात खूंखार आतंकी मौजूद थे। बताया […]

Read More