भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 175 रन का लक्ष्य

रायपुर । रिंकू सिंह 46, यशस्वी जायसवाल 37, जितेश शर्मा 35 और ऋतुराज गायकवाड़ 32रनों की बदौलत भारत ने शुक्रवार को चौथे टी-20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 175 रन बनाने का लक्ष्य दिया है। शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आज ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मैथ्यू वेड ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी यशस्वी और ऋतुराज की भारतीय सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी की। छठें ओवर में हार्डी ने मैक्डरमॉट के हाथो यशस्वी को 37 रन पर आउट कर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद आठवें ओवर में श्रेयस अय्यर आठ रन पर संघा का शिकार बने। उन्हें ग्रीन ने कैच आउट किया। नौवें ओवर में कप्तान सूर्यकुमार यादव एक रन बनाकर पवेलियन लौट गये। उन्हें ड्वारशुइस की गेंद पर वेड ने कैच आउट किया।

14वें ओवर में ऋतुराज भी 32 रन बनाकर आउट हो गये। इसके बाद रिंकू और जितेश ने पारी को संभालते हुए कुछ आकर्षक शॉट लगाये। दोनों ने पांचवें विकेट लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। जितेश 35 रन 19वें ओवर में आउट होने वाले पांचवे बल्लेबाज थे। उन्होंने अपनी पारी में एक चौका और तीन आकर्षक छक्के भी लगाये। इसके बाद अक्षर पटेल और दीपक चाहर दोनों शून्य पर पवेलियन लौट गये। 20वे ओवर में रिंकू सिंह 46 को बेहरनडॉर्फ़ ने पगबाधा आउअ कर दिया। रवि बिश्नोई चार रन बनाकर रन आउट हुए। आवेश खान एक रन बना नाबाद रहे। भारत की टीम निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 174 रन सकी। ऑस्ट्रेलिया की ओर से बेन ड्वारशुइस ने तीन विकेट लिये। तनवीर संघा और जेसन बेहरेनडोर्फ ने दो-दो बल्लेबाजों को आउट किया। वहीं ऐरन हार्डी को एक विकेट मिला। (वार्ता)

Sports

ऑनलाइन लूडो जान-माल दोनों के लिये खतरनाक

अजय कुमार 12 दिसंबर 2024 लखनऊ में 18 वर्षीय छात्र अनुज ने ऑनलाइन गेम लूडो में बीस हजार रुपये हारने के बाद आत्महत्या कर ली।कमरे में उसका शव पंखे से लटका मिला। 09 अक्टूबर 2024 को यूपी के हाथरस में पिता सुखबीर सिंह द्वारा बेटे आकाश को ऑनलाइन गेम खेलने से मना करने पर नाराज […]

Read More
Sports

रिजवान और सलमान की जुगलबंदी से दक्षिण अफ्रीका पस्त,पाक छह विकेट से जीता

कराची। मोहम्मद रिजवान 122 नाबाद और आगा सलमान 134 के बीच तीसरे विकेट के लिये 260 रनों की रिकार्ड साझीदारी की बदौलत पाकिस्तान ने त्रिकोणीय श्रृखंला के एक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को छह विकेट से हरा दिया। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 50 ओवर में पांच विकेट पर 352 रन बनाये […]

Read More
Sports

चैंपियंस ट्राफी से पहले भारत ने किया इंग्लैंड का सफाया

अहमदाबाद। शुबमन गिल 112 और श्रेयस अय्यर 78  की शानदार पारियों के बाद गेंदबाजों के कातिलाना अंदाज की बदौलत भारत ने बुधवार को यहां श्रृखंला के तीसरे और अंतिम एक दिवसीय मैच में इंग्लैंड को 142 रन से रौंद कर 19 फरवरी से शुरु होने वाली चैंपियंस ट्राफी के लिये अपने मजबूत इरादों का इजहार […]

Read More