भाजपा विधायक दल की बैठक 11 दिसंबर को, नेता का किया जाएगा चयन

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल करने वाले दल भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक राजधानी भोपाल में सोमवार 11 दिसंबर को आयोजित होगी, जिसमें विधायक दल के नेता का चयन किया जाएगा। पार्टी सूत्रों के अनुसार विधायक दल की बैठक में सभी 163 नवनिर्वाचित विधायक शामिल होंगे। बैठक में पार्टी की ओर से नियुक्त किए गए केन्द्रीय पर्यवेक्षक और प्रदेश संगठन के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे।

विधायक दल की बैठक में चुना गया नेता ही राज्य का अगला मुख्यमंत्री होगा। विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ दल भाजपा ने 163 सीटों पर विजय हासिल कर स्वयं को सत्ता में बरकरार रखा है। राज्य में फिलहाल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अतिरिक्त पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए सामने आ रहा है। पार्टी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष के लक्ष्मण और पार्टी सचिव आशा लाकड़ा को मध्यप्रदेश के लिए पर्यवेक्षक बनाया है। (वार्ता)

Chhattisgarh

जहरीली शराब पीने से अब तक सात लोगों की मौत

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जहरीली महुआ शराब पीने से सरपंच के भाई समेत अब तक सात लोगों की मौत हो गई। जबकि चार की हालत गंभीर है, जिनका सिम्स में इलाज जारी है। हालांकि मौत की असल वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद साफ होगी। घटना कोनी थाना क्षेत्र के लोफन्दी की है। मौतों […]

Read More
Madhya Pradesh

अंधविश्वास : लकवाग्रस्त माँ को पिला दी केरोसिन,एक हफ्ते में हुयी मौत

भोपाल। आज के इस आधुनिक दौर में भी अन्धविश्वास की जड़ें मजबूत है। कई किस्से सुनने पढ़ने को मिले होंगे जिसमे अन्धविश्वास की वजह से लोगों की जान  चली गयी। ऐसा ही एक मामला भोपाल से आया है जहाँ गंगा नगर झुग्गी बस्ती में एक बेटे (32) ने अपनी 48 वर्षीय लकवाग्रस्त माँ को इस […]

Read More
Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश में 40 से अधिक IAS अधिकारियों के तबादले

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने आज रात भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के लगभग 42 अधिकारियों के तबादला किए, जिनमें एक दर्जन जिलों के कलेक्टर भी शामिल हैं। इसके अलावा राज्य प्रशासनिक सेवा के एक दर्जन अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश भी हुए हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री के सचिव भरत यादव को मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम, […]

Read More