सहारनपुर: शादी बनी एक मिशाल, बिना दहेज हेलिकॉप्टर से विदा हुई दुल्हन

लखनऊ। देशभर में शादियों का सीजन चल रहा हैं। इनमे कुछ शादियां ऐसी भी हो रही हैं जो चर्चा का विषय बनी हुई हैं। ऐसी ही एक शादी सहारनपुर के कस्बा गंगोह क्षेत्र के गांव बिलासपुर में लोगों के लिए मिसाल बन गयी है। बताया गया है कि इस शादी को देखने के लिए आसपास के गांव के हजारों लोगों का हुजूम उमड़ गया। जहां एक तरफ दहेज मुक्त शादी चर्चा का विषय रही। बताया गया है कि दुल्हन की विदाई देखकर लोगों की आंखें चका-चौंध हो गई। बिटिया की विदाई हेलिकॉप्टर में हुई।

बताया गया है कि जब लड़के के पिता से जानकारी ली गयी तो वह भी अपनी आंखों के आंसू रोक नहीं पाए और भावुकता के साथ बताया की उनकी स्वर्गीय पत्नी की आखरी इच्छा थी की बेटे की शादी बिना दहेज के की जाये और बहु की डोली हेलिकॉप्टर (Helicopter)में आये। नम आंखों को पोछते हुए लड़के के पिता ने कहा कि आज मेरी स्वर्गीय धर्मपत्नी की आखिरी इच्छा पूरी हो गयी है। वह जहां भी होंगी अपने बेटे की शादी को खुशी से देख रही होंगी’।

हेलीकाप्टर से विदा हुई दुल्हन

गंगोह क्षेत्र के गांव बिलासपुर में आज संपन्न हुई इस शादी की चर्चाएं भी चारों ओर सुनाई दे रही है। आज पानी पत निवासी दूल्हा नीरज जैसे ही बारात लेकर बिलासपुर (Bilaspur) पहुंचा तो लोगों में इस शादी को देखने का उत्साह नजर आया। हालांकि यह शादी बड़ी ही सादगी पूर्ण रूप से संपन्न हुई। लेकिन शादी की रस्में जैसे ही पूरी हुई व दूल्हा और दुल्हन विदा होने लगे तो उनकी विदाई को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

लोगों का हुजूम : आपको बता दे कि बिलासपुर निवासी राकेश पांचाल ने अपनी बेटी पूजा का विवाह पानीपत निवासी नीरज पांचाल से संपन्न किया। यह शादी बिना किसी दहेज के संपन्न हुई और दूल्हे पक्ष ने दहेज में मात्र एक रुपया लेकर सुर्खिया बटोरी। बताया गया है कि सबसे खास बात इस शादी की यह रही कि दूल्हा नीरज पांचाल अपनी पत्नी पूजा को हेलीकॉप्टर में लेकर विदा हुआ। बताया गया है कि हेलिकॉप्टर गांव में बनाए गए हेलीपैड पर उतरा तो लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। हर कोई दूल्हा और दुल्हन के विदाई के इस नजारे को अपने कैमरे (Cameras) में कैद करता नजर आया।

Uttar Pradesh

पुलिस कमिश्नरेट में भी अपराधों पर नहीं है खाकी का अंकुश

लुटेरे, डकैत तो दूर मकानों में चोरी करने वाले भी बने चुनौती ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजधानी लखनऊ में पुलिस कमिश्नरेट लागू होने के बाद भी अपराधों पर लगाम नहीं लगा पा रही है। लुटेरे, डकैत ही नहीं बेखौफ चोर वारदात पर वारदात कर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। बंद मकानों में चोरी की […]

Read More
Uttar Pradesh

ऑपरेशन कार-ओ-बार के तहत शराब पीने वालों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई

खुले में शराब पीने वालों पर होगी पुलिस की सख्त कार्रवाई कार को बार बनाकर नशेबाजी करने वालों का उतरेगा नशा सार्वजनिक स्थानों पर नशेबाजी करने वालों के खिलाफ अभियान नशेबाजों की आपत्तिजनक गतिविधियों की शिकायत के लिए जारी है नंबर कोई भी संभ्रांत नागरिक 9454402465 पर दे सकता हैं सूचना उमेश चन्द्र त्रिपाठी महाराजगंज।  […]

Read More
Uttar Pradesh

माझा फैक्ट्री में विस्फोट से दहल उठा इलाका

मालिक सहित दो की मौत, एक घायल बरेली जिले में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर लखनऊ। बरेली जिले के किला थाना क्षेत्र के बाकरगंज स्थित घनी आबादी के बीच चल रही माझा फैक्ट्री में शुक्रवार को जबरदस्त विस्फोट हुआ। एक के बाद एक हुए धमाके से पूरा इलाका दहल गया। हादसे में फैक्ट्री […]

Read More