यश कुमार की फिल्म जीना इसी का नाम है का फर्स्ट लुक रिलीज

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार यश कुमार की आने वाली फिल्म जीना इसी का नाम है का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। दीपक के बजाज प्रोडक्शन प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म जीना इसी का नाम है का फर्स्ट लुक आज रिलीज हो गया है। फिल्म के फर्स्ट लुक में यश कुमार, श्रुति राव और काजल सिंह के साथ कट्टा लिए नजर आ रहे हैं। इस फिल्म के निर्माता दीपक बजाज हैं और निर्देशक चंदन सिंह हैं, जिन्होंने बताया कि फिल्म का ट्रेलर कल 11 दिसंबर को कैप्टन वीडियो के ऑफिशियल यूट्यूब पर रिलीज किया जाएगा।

यश कुमार ने कहा कि जीना इसी का नाम है, एक फिक्शन स्टोरी पर आधारित है। फिल्म का निर्माण बेहद भव्यता के साथ हुआ है। इस फिल्म में मेरा किरदार अलग और नया है। उम्मीद करता हूं कि दर्शकों को यह बेहद पसंद आने वाला है। फिल्म में गीत संगीत भी दमदार है। फिल्म जीना इसी का नाम है में यश कुमार, श्रुति राव, काजल सिंह, विनोद मिश्रा, अनिता रावत, देव सिंह, सुबोध सेठ, राधे कुमार, समर्थ चतुर्वेदी प्रमुख भूमिका में हैं। इसके संगीतकार साजन मिश्रा और भरत चौहान हैं। गीतकार आशुतोष तिवारी, धरम हिंदुस्तानी और अनुपम पाठक हैं। कहानी वीरू ठाकुर की है।(वार्ता)

Entertainment

इन दिनों मनाया जा रहा है एन्टी वेलेंटाइन वीक

आज यानी 17 फरवरी को है परफ्यूम डे दिल टूटे आशिकों के लिए है एन्टी वेलेंटाइन वीक राजेन्द्र गुप्ता ज्योतिषी और हस्तरेखाविद एंटी वैलेंटाइन वीक के तहत आज यानी 17 फरवरी को परफ्यूम डे मनाया जाएगा। एंटी वैलेंटाइन वीक की शुरुआत स्लैप डे से होती है। हर साल 15 फरवरी से लेकर 21 फरवरी तक […]

Read More
Entertainment

निर्देशक एजाज अहमद ने गायक शब्बीर कुमार की आवाज में रिकॉर्ड किया ‘ऐसा अपना याराना’

नया लुक संवाददाता मुंबई। हिंदी सिनेमा की गायिकी में जब जिक्र शब्बीर कुमार का आता है तो कहते हैं कि बस उनका नाम ही काफी है। ‘कुली’, ‘बेताब’, ‘तेरी मेहरबानियां’, ‘प्यार झुकता नहीं’ और ‘मर्द’ जैसी कई बड़े बजट की फिल्मों में एक से बढ़कर एक हिट गीत गाने वाले शब्बीर कुमार की आवाज में […]

Read More
Entertainment

मोनालिसा को पढ़ाते हुए बॉलीवुड फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा का वीडियो हुआ वायरल

मुंबई। डायरेक्टर सनोज मिश्रा का एक वीडियो इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें महाकुंभ में वायरल हुई लडकी मोनालिसा को क ख ग पढ़ा रहे हैं। इस बात की जानकारी फिल्म के प्रचारक संजय भूषण पटियाला ने दी है। उत्तर- प्रदेश के प्रयागराज में 16 अगस्त 1990 को जन्मे संजय भूषण […]

Read More