साय ने शपथ ग्रहण से पहले मां से लिया आर्शीवाद और की पूजा अर्चना

रायपुर । विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का दायित्व संभालने से पहले आज अपनी मां से आर्शीवाद लिया फिर जगन्नाथ मंदिर में पूजा अर्चना की और इसके बाद महान विभूतियों की प्रतिमाओं पर जाकर माल्यार्पण किया। साय अस्थायी आवास राज्य अतिथि गृह से राजधानी के पुरैना स्थित घर पहुंचकर अपनी मां जसमनी देवी साय से आशीर्वाद ग्रहण किया। मां जसमनी देवी साय ने अपने मुखिया बेटे को ना केवल आशीर्वाद दिया बल्कि भावुक होकर गले लगा लिया। जसमनी देवी साय ने कहा कि बहुत ही कम उम्र में परिवार की जिम्मेदारी उठाने वाला अब प्रदेश की कमान संभालेगा। उन्होंने साय को मिठाई खिलाई।

साय ने इसके बाद जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ, माता सुभद्रा एवं बलराम जी की विधि-विधान से पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा भी उपस्थित रहे। साय ने अवंती विहार एटीएम चौक स्थित छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के प्रणेता पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रध्दासुमन अर्पित किया। इसके बाद साय जय स्तंभ चौक पहुंचे और छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके मातृभूमि के प्रति समर्पण और बलिदान को नमन किया। साय ने अपने घर में स्थित पूजा घर में देवी देवताओं के दर्शन किये और अपने परिजनों के साथ पूजा में हिस्सा लिया। उनके साथ पूजा में उनकी धर्मपत्नी कौशल्या देवी ने भी हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने नवग्रह पूजा के साथ ही अनुष्ठान भी किया। (वार्ता)

Chhattisgarh

जहरीली शराब पीने से अब तक सात लोगों की मौत

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जहरीली महुआ शराब पीने से सरपंच के भाई समेत अब तक सात लोगों की मौत हो गई। जबकि चार की हालत गंभीर है, जिनका सिम्स में इलाज जारी है। हालांकि मौत की असल वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद साफ होगी। घटना कोनी थाना क्षेत्र के लोफन्दी की है। मौतों […]

Read More
Chhattisgarh

प्यार और विश्वास के आगे हार गई नक्सल हिंसा: जहां कभी बन्दूकें गूंजती थी, अब वहां गूंज रही शहनाई

के बस्तर अंचल के घने जंगलों में माओवादी हिंसा की जगह अब प्रेम और विश्वास की नई इबारत लिखी जा रही है। माओवादी हिंसा का रास्ता छोड़कर विकास की मुख्य धारा से जुड़ने वाले महेश-हेमला और मड़कम-रव्वा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के समक्ष परिणय सूत्र में आबद्ध होकर वैवाहिक जीवन की नई शुरूआत की […]

Read More
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ पहुंचे CRPF के डीजी वितुल कुमार, DGP अशोक जुनेजा समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने किया घटनास्थल का दौरा

शहीदों के शोक संतप्त परिजनों से मिले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय उमेश चन्द्र त्रिपाठी छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के कुटरू थाना क्षेत्र के ग्राम अम्बेली में हुए आईईडी धमाके में आठ जवान बलिदान हो गए। इसके साथ ही एक आम वाहन चालाक भी शहीद हो गए। इस घटना के बाद सीआरपीएफ के महानिदेशक वितुल […]

Read More