
डॉ दिलीप अग्निहोत्री
पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा राज्यसभा अधिवेशन में शामिल होने से पहले पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जम कर सराहना की। कहा कि नरेंद्र मोदी राष्ट्र के प्रति पूर्णतया समर्पित है। उनके लिए राष्ट्रहित सर्वोच्च है। देश के चप्पे-चप्पे तक उन्होंने यात्रा की, लोगों से संवाद किया। इसलिए कश्मीर सहित पूरे देश की स्थिति से उनका गहन जुड़ाव रहा है। उनके नेतृत्व में सरकार समस्याओं का समाधान करते हुए देश को विकसित बना रही है। अनुच्छेद 370 को समाप्त कर जम्मू-कश्मीर राष्ट्र की मुख्यधारा में शामिल किया गया। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सहित अनेक स्वयसेवक इसके लिए बलिदान हुए थे। उनका सपना साकार हुआ है।
डॉ. दिनेश शर्मा ने विपक्ष पर निशाना लगाया। विपक्षी सांसद के यहां नोटों का पहाड़ मिल रहा है। कैश और गिफ्ट लेकर सदन में सवाल पूछे गए। इतना ही नहीं विपक्षी दलों द्वारा जम्मू-कश्मीर में अलगाववाद का शर्मनाक समर्थन किया गया। इसलिए दशको तक वहां अलगाव और आतंक का माहौल रहा। सर्वोच्च न्यायालय ने सरकार के कदम को सही बताया। अब जम्मू-कश्मीर विकास की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है।