
नया लुक ब्यूरो
रांची। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज मिलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री स्व समरेश सिंह की पुत्रवधु डॉ परिंदा सिंह ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर मंचस्थ नेतागण ने सभी को पार्टी का पटका एवम पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवम मुख्यालय प्रभारी डॉ प्रदीप वर्मा ने सभी को 8980808080 नंबर पर ऑनलाइन सदस्यता ग्रहण कराई। प्रदेश अध्यक्ष के कक्ष में गोड्डा की निक्की राय ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।