मेक्सिको में क्रिसमस पार्टी में बारह लोगों की गोली मारकर हत्या

मेक्सिको सिटी। मेक्सिको के गुआनाजुआतो राज्य के साल्वाटियेरा नगर पालिका में क्रिसमस पार्टी के दौरान रविवार तड़के कम से कम 12 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। गुआनाजुआतो अटॉर्नी जनरल के कार्यालय ने कहा कि यह रक्तपात सैन जोस डेल कारमेन के समुदाय में पारंपरिक मैक्सिकन उत्सव क्रिसमस पोसाडा के दौरान हुआ। घटना की जांच जारी है।

नगरपालिका सरकार की प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, सशस्त्र हमलावरों का एक समूह अप्रत्याशित रूप से वहां आया और पोसाडा उत्सव में शामिल लोगों पर गोलियां चला दीं, जिसमें 12 लोग मारे गए और 10 घायल हो गए। इनमें से अधिकांश युवा थे। अधिकारियों ने बताया कि घायलों को नगर पालिका के अस्पतालों में ले जाया गया।(वार्ता)

International

बड़ा फैसलाः खून-पानी साथ नहीं बह सकता, पाकिस्तान का पानी बंद

बिना आर-पार की लड़ाई नहीं खत्म हो सकता आतंकवाद 48 घंटे में वापस जाएं पाकिस्तानी, साथ रहना संभव नहीं नया लुक संवाददाता पहलगाम में कल हुए आतंकवादी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र सरकार ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इस हमले में 26 से अधिक लोगों की मौत […]

Read More
International

घुसपैठियों के लिए आसान लांचिंग पैड नेपाल बॉर्डर के मदरसे

संजय सक्सेना लखनऊ। पड़ोसी राज्य नेपाल, भारत और चीन के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी माना जाता है।वैसे तो नेपाल के भारत से हमेशा प्रगाण संबंध रहे हैं,लेकिन पिछले कुछ वर्षो में चीन की भी दखलंदाजी वहां बढ़ी है। चीन के कई प्रोजेक्ट नेपाल में चल रहे हैं। भौगालिक रूप से देखा जाये तो चीन और […]

Read More
International

12 हजार 500 साल बाद लौटा डायर वुल्फ विज्ञान की जीत या प्रकृति से खिलवाड़?

अजय कुमार अमेरिका की बायोटेक्नोलॉजी कंपनी कोलोसल बायोसाइंसेस ने विज्ञान की दुनिया में ऐसा प्रयोग कर दिखाया है, जो अब तक सिर्फ कल्पना का विषय माना जाता था। कंपनी का दावा है कि उसने करीब 12,500 साल पहले विलुप्त हो चुकी डायर वुल्फ प्रजाति को वापस धरती पर लाने में सफलता हासिल कर ली है। […]

Read More