स्थायी सदस्य के रूप में अफ्रीकी संघ को G20 में शामिल करने पर भारत की सराहना

शाश्वत तिवारी

भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए बेनिन के विदेश मंत्री 16-18 दिसंबर तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर थे। उनके साथ कृषि, पशुधन और मत्स्य पालन मंत्री गैस्टन कोसी डोसौहोई और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया था। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने नई दिल्ली में अपने बेनिन समकक्ष ओलुशेगुन अदजादी बकरी के साथ वैश्विक मुद्दों और संयुक्त राष्ट्र सुधार पर विचार साझा किए। एक बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की और आपसी हित के विभिन्न क्षेत्रीय और बहुपक्षीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। बैठक में जयशंकर के साथ ही केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन भी शामिल हुए।

विदेश मंत्री जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा बेनिन के विदेश मंत्री ओलुशेगुन अदजादी बकरी का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। हमारी राजनीतिक, आर्थिक और विकास साझेदारी बढ़ाने पर चर्चा हुई। कृषि, शिक्षा, कपड़ा और रक्षा क्षेत्र में सहयोग पर बातचीत की। वैश्विक मुद्दों और संयुक्त राष्ट्र सुधार पर विचारों का आदान-प्रदान किया। विदेश मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान में कहा बैठक के दौरान बेनिन पक्ष ने जी20 के स्थायी सदस्य के रूप में अफ्रीकी संघ को शामिल करने पर विशेष रूप से भारत की सराहना की।

इसके साथ ही मेहमान प्रतिनिधिमंडल ने वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से भी मुलाकात की। उन्होंने दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश संबंधों को गहरा करने को लेकर भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) और फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) के साथ भी बैठकें कीं। गौरतलब है कि भारत अफ्रीकी देशों के साथ अपने संबंधों को लगातार मजबूत कर रहा है। अब इस कड़ी में पश्चिम अफ्रीकी देश बेनिन के विदेश मंत्री की भारत यात्रा ने मौजूदा द्विपक्षीय संबंधों को और गति प्रदान की है।

International

बड़ा फैसलाः खून-पानी साथ नहीं बह सकता, पाकिस्तान का पानी बंद

बिना आर-पार की लड़ाई नहीं खत्म हो सकता आतंकवाद 48 घंटे में वापस जाएं पाकिस्तानी, साथ रहना संभव नहीं नया लुक संवाददाता पहलगाम में कल हुए आतंकवादी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र सरकार ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इस हमले में 26 से अधिक लोगों की मौत […]

Read More
International

घुसपैठियों के लिए आसान लांचिंग पैड नेपाल बॉर्डर के मदरसे

संजय सक्सेना लखनऊ। पड़ोसी राज्य नेपाल, भारत और चीन के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी माना जाता है।वैसे तो नेपाल के भारत से हमेशा प्रगाण संबंध रहे हैं,लेकिन पिछले कुछ वर्षो में चीन की भी दखलंदाजी वहां बढ़ी है। चीन के कई प्रोजेक्ट नेपाल में चल रहे हैं। भौगालिक रूप से देखा जाये तो चीन और […]

Read More
International

12 हजार 500 साल बाद लौटा डायर वुल्फ विज्ञान की जीत या प्रकृति से खिलवाड़?

अजय कुमार अमेरिका की बायोटेक्नोलॉजी कंपनी कोलोसल बायोसाइंसेस ने विज्ञान की दुनिया में ऐसा प्रयोग कर दिखाया है, जो अब तक सिर्फ कल्पना का विषय माना जाता था। कंपनी का दावा है कि उसने करीब 12,500 साल पहले विलुप्त हो चुकी डायर वुल्फ प्रजाति को वापस धरती पर लाने में सफलता हासिल कर ली है। […]

Read More