फरेंदा धाना क्षेत्र में प्रेमी जोड़े के साथ तालिबानी अत्याचार, एक गिरफ्तार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज जिले के फरेंदा थाना क्षेत्र में एक प्रेमी जोड़े को खम्भे से बांधकर तालिबानी तरह से सजा देने का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है। दरअसल पूरा मामला यहां के भारीवैसी गांव का है। जहां पांच बच्चों की मां अपने प्रेमी संग फरार हो गई थी। वापस आने पर ग्रामीणों ने प्रेमी जोड़े को खंभे में बांध कर तालिबानी सजा दी।‌ बताया जा रहा है महराजगंज के फरेंदा थाना क्षेत्र के वनग्राम भारीवैसी की प्रेमिका महिला विधवा है। उसके पांच बच्चे भी हैं। चार बच्चों को घर छोड़कर एक बच्चे को लेकर विधवा महिला अपने प्रेमी संग चली गयी थी।

प्रेमी जोड़े को वापस आते ही उन्हें खंभे में बांधा गया। ठंड में दोनों कांप रहे हैं और गांव के लोग प्रताड़ना दे रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि वनग्राम भारीवैसी की प्रेमिका महिला विधवा है। उसके पांच बच्चे भी हैं। चार बच्चों को घर छोड़कर एक बच्चे को लेकर विधवा महिला अपने प्रेमी के साथ चली गयी थी। जब घर वापस आयी तो प्रेमी और प्रेमिका को गांव वालों ने पकड़ लिया। दोनों को खंभे में बांधकर खूब प्रताड़ित करने लगे। इसके साथ ही गांव की कुछ महिलाएं एवं पुरुष दोनों प्रेमियों को गालियां दे रहे हैं और प्रेमी-प्रेमिका छोड़ने की गुहार लगा रहे हैं। इस घटना से इलाके भर में सनसनी फैली हुई है। इस पूरे मामले में एसओ फरेंदा ने बताया कि प्रेम संबंध के शक में महिला के ससुराल वालों ने मारपीट की है। मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

Purvanchal

नहीं रहे नर्रे बुजुर्ग के शिवदयाल चंद, मुम्बई के टाटा अस्पताल में ली अंतिम सांस

राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित चंद कस्टम कमिश्नर समेत कई पदों पर कर चुके थे कार्य एयर कारगो से वाराणसी पहुंचेगा इनका पार्थिव शरीर, मणिकर्णिका घाट पर होगा अंतिम संस्कार नया लुक संवाददाता लखनऊ। वो गांव की शान थे। गांव का कोई ऐसा शख्स नहीं, जो उनकी बात न मानता रहा हो। यूँ कहें कि जब […]

Read More
Purvanchal

सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और गौरवशाली भारतीय संस्कृति का प्रतीक है होली : चंद्र भूषण

खंड शिक्षा अधिकारी संग छात्रों ने मनाया रंगों का त्योहार कंपोजिट विद्यालय भिटौली में मनाया गया होलीकोत्सव महराजगंज। जिले के घुघली क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय भिटौली में बुधवार को होलीकोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। विद्यालय के छात्र- छात्राओं, शिक्षकों और बीईओ चंद्र भूषण पाण्डेय ने एक साथ मिलकर होली के रंगों में […]

Read More
Purvanchal

दुखद खबरः परीक्षा देने जा रहे छात्रों से भरी बोलेरो पलटी तीन की मौत 11 घायल

नया लुक संवाददाता महराजगंज। फरेंदा-धानी मार्ग पर ग्राम सभा सिकंदरा जीतपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास छात्राओं से भरी एक बोलेरो का टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में तीन छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को […]

Read More