अमेरिका इजरायल को गाजा में गोलीबारी बंद करने के लिए कर सकता है राजी

गाजा। अमेरिका इजरायल को गाजा में गोलीबारी बंद करने के लिए राजी कर सकता है। वियना में फ़िलिस्तीनी राजदूत सलाह अब्देल-शफ़ी ने यह बात कही है। अब्देल-शफी ने कहा ‘हम निश्चित रूप से जानते हैं कि यदि अमेरिका चाहे कि इजरायल रुकें, तो वे ऐसा कर सकते हैं। लेकिन अमेरिका उन्हें रोकने के बजाय, उनका समर्थन करते हैं। उल्लेखनीय है कि गत सात अक्टूबर को, फ़िलिस्तीनी आंदोलन हमास ने सीमा पार गाजा पट्टी से इज़रायल के खिलाफ बड़े पैमाने पर रॉकेट से हमला किया, जिसमें 1,200 से अधिक लोग मारे गए और लगभग 240 अन्य का अपहरण कर लिया गया।

इज़रायल ने जवाबी हमले शुरू किए और गाजा की पूर्ण नाकाबंदी का आदेश दिया और हमास लड़ाकों को खत्म करने और बंधकों को बचाने के घोषित लक्ष्य के साथ फिलिस्तीनी इलाके में जमीनी घुसपैठ शुरू कर दी। स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि गाजा में इजरायली हमलों में 20,000 से अधिक लोग मारे गए हैं। हमास ने अभी भी सौ से अधिक लोगों को बंधक बना रखा है।(वार्ता)

International

बड़ा फैसलाः खून-पानी साथ नहीं बह सकता, पाकिस्तान का पानी बंद

बिना आर-पार की लड़ाई नहीं खत्म हो सकता आतंकवाद 48 घंटे में वापस जाएं पाकिस्तानी, साथ रहना संभव नहीं नया लुक संवाददाता पहलगाम में कल हुए आतंकवादी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र सरकार ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इस हमले में 26 से अधिक लोगों की मौत […]

Read More
International

घुसपैठियों के लिए आसान लांचिंग पैड नेपाल बॉर्डर के मदरसे

संजय सक्सेना लखनऊ। पड़ोसी राज्य नेपाल, भारत और चीन के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी माना जाता है।वैसे तो नेपाल के भारत से हमेशा प्रगाण संबंध रहे हैं,लेकिन पिछले कुछ वर्षो में चीन की भी दखलंदाजी वहां बढ़ी है। चीन के कई प्रोजेक्ट नेपाल में चल रहे हैं। भौगालिक रूप से देखा जाये तो चीन और […]

Read More
International

12 हजार 500 साल बाद लौटा डायर वुल्फ विज्ञान की जीत या प्रकृति से खिलवाड़?

अजय कुमार अमेरिका की बायोटेक्नोलॉजी कंपनी कोलोसल बायोसाइंसेस ने विज्ञान की दुनिया में ऐसा प्रयोग कर दिखाया है, जो अब तक सिर्फ कल्पना का विषय माना जाता था। कंपनी का दावा है कि उसने करीब 12,500 साल पहले विलुप्त हो चुकी डायर वुल्फ प्रजाति को वापस धरती पर लाने में सफलता हासिल कर ली है। […]

Read More