गीतोक्त विधि से ईश्वर का भजन प्राणीमात्र का स्वधर्म

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर स्थित जयप्रभा मंडपम में मोक्षदा एकादशी को गीता जयंती समारोह का आयोजन किया गया जिसमें गीता में वर्णित स्वधर्म विषय पर विद्वतजनों ने अपना विचार व्यक्त किया। गीता प्रचारक अरूण चौबे ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि गीता समस्त प्राणीमात्र का धर्मशास्त्र है। गीता के अनुसार धर्म में सभी को प्रवेश का अधिकार है। यह भेदभाव से परे है। गीता में नियत कर्म अर्थात साधन पथ को साधक के स्वभाव में उपलब्ध क्षमता के अनुसार चार भागों में बांटा गया है।

यह वर्णक्रम क्रमशः उन्नति के सोपान हैं। इसीलिए योगेश्वर श्रीकृष्ण ने गीता में कहा कि स्वभाव में पायी जाने वाली क्षमता के अनुसार कर्म में लगना स्वधर्म है। भगवत् पथ में अपने से उन्नत अवस्था वालों की नकल उचित नहीं है। स्वधर्म का आचरण शुद्ध साधनापरक प्रक्रिया है और निश्चित परिणामकारी है। उन्होंने कहा कि गीता के अनुसार एक परमात्मा के प्रति समर्पित व्यक्ति ही धार्मिक है तथा एक परमात्मा में श्रद्धा स्थिर करना ही धर्म है। ईश्वर के पथ पर चलना मनुष्य का स्वधर्म है। जूना अखाड़े के स्वामी ध्यानानंद गिरि ने कहा कि गीता परमहंस संहिता है। यह योगशास्त्र है। इसके अनुकरण से मनुष्य शिव को प्राप्त कर सकता है। (वार्ता)

Uttar Pradesh

पुलिस कमिश्नरेट में भी अपराधों पर नहीं है खाकी का अंकुश

लुटेरे, डकैत तो दूर मकानों में चोरी करने वाले भी बने चुनौती ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजधानी लखनऊ में पुलिस कमिश्नरेट लागू होने के बाद भी अपराधों पर लगाम नहीं लगा पा रही है। लुटेरे, डकैत ही नहीं बेखौफ चोर वारदात पर वारदात कर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। बंद मकानों में चोरी की […]

Read More
Uttar Pradesh

ऑपरेशन कार-ओ-बार के तहत शराब पीने वालों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई

खुले में शराब पीने वालों पर होगी पुलिस की सख्त कार्रवाई कार को बार बनाकर नशेबाजी करने वालों का उतरेगा नशा सार्वजनिक स्थानों पर नशेबाजी करने वालों के खिलाफ अभियान नशेबाजों की आपत्तिजनक गतिविधियों की शिकायत के लिए जारी है नंबर कोई भी संभ्रांत नागरिक 9454402465 पर दे सकता हैं सूचना उमेश चन्द्र त्रिपाठी महाराजगंज।  […]

Read More
Uttar Pradesh

माझा फैक्ट्री में विस्फोट से दहल उठा इलाका

मालिक सहित दो की मौत, एक घायल बरेली जिले में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर लखनऊ। बरेली जिले के किला थाना क्षेत्र के बाकरगंज स्थित घनी आबादी के बीच चल रही माझा फैक्ट्री में शुक्रवार को जबरदस्त विस्फोट हुआ। एक के बाद एक हुए धमाके से पूरा इलाका दहल गया। हादसे में फैक्ट्री […]

Read More