महाराष्ट्र में दस्ताना बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग, छह श्रमिकों की मौत

छत्रपति संभाजीनगर।  महाराष्ट्र में छत्रपति संभाजीनगर के वालुज औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार देर रात हाथ के दस्ताने बनाने वाली कंपनी की इकाई में भीषण आग लगने से छह श्रमिकों की मौत हो गई। सूत्रों के मुताबिक फैक्ट्री में आग रात करीब सवा दो बजे लगी, जिसके कारण वहां सो रहे कुछ कर्मचारी जाग गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार गर्म भाप से उनकी नींद खुली और वे अपनी जान बचाने के लिए भागे। बंद फैक्ट्री परिसर में सो रहे श्रमिकों ने आग लगने की सूचना दी। कंपनी के निकास बिंदु पर आग लगने के कारण श्रमिकों को बाहर निकलने से रोक दिया गया, लेकिन कुछ लोग पेड़ का सहारा लेकर सुरक्षित निकलने सफल रहे। पंद्रह कर्मचारियों को हालांकि बचा लिया गया है।

रविवार सुबह आग लगने की सूचना मिलने के बाद छह दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं। उन्होंने कहा कि आग बुझाने का काम अभी भी जारी है और आग लगने की वजहों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। अग्निशमन विभाग के आधिकारिक सूत्र ने कहा, ‘हमारे अधिकारी फैक्ट्री में प्रवेश कर गए है और छह श्रमिकों के शव बरामद कर लिए गए हैं।’ उधर, जीएमसीएच सूत्रों के मुताबिक, छह जख्मी लोगों को सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) ने लाया गया था, जिन्हें मृत घोषित कर दिया है। सूत्रों ने बताया कि अधिकांश श्रमिक बिहार के निवासी हैं और मृतकों की पहचान मुस्ताक शेख (65), कौशर शेख (32), इकबाल शेख (18), काकनजी (55), रियाजभाई (32), और मार्गस शेख (33) के तौर पर हुयी है। (वार्ता)

Maharastra

ईडी ने मुंबई और जयपुर में टोरेस ज्वैलरी के 10 ठिकानों पर की छापेमारी

मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारियों ने धोखाधड़ी के एक मामले में गुरुवार को मुंबई और जयपुर में टोरेस ज्वैलरी के 10 अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की। ईडी के सूत्रों के मुताबिक मध्य मुंबई के दादर में स्थित टोरेस ज्वैलरी कंपनी ने कथित तौर पर कम समय में निवेशकों का पैसा दोगुना करने का वादा […]

Read More
Maharastra

ट्रेन से कट कर 11 यात्रियों की मौत

जलगांव। महाराष्ट्र में जलगांव जिले में पाचोरा जंक्शन के समीप बुधवार शाम को 12533 डाउन पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने के भ्रम और अफवाह के बाद अलार्म चेन खींचकर चलती ट्रेन से हड़बड़ी में उतरने की कोशिश कर रहे कम से कम 11 यात्रियों की दूसरी लाइन पर तेज़गति से आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस […]

Read More
Entertainment Maharastra

टीवी अभिनेता अमन जायसवाल की मुंबई में सड़क हादसे में मौत

मुंबई। टीवी अभिनेता अमन जयसवाल (23) की शुक्रवार को मुंबई उपनगर अंधेरी जोगेश्वरी रोड पर एक दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि एक ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। यह दुर्घटना दोपहर लगभग दौ बजे हुई जब अभिनेता ऑडिशन के लिए जा रहे थे। जायसवाल […]

Read More