नौसेना ने अरब सागर में निगरानी, चौकसी बढाई

नई दिल्ली । भारतीय नौसेना ने पिछले कुछ सप्ताह में लाल सागर, अदन की खाड़ी और मध्य एवं उत्तरी अरब सागर में अंतरराष्ट्रीय शिपिंग लेन से गुजरने वाले व्यापारिक जहाजों पर हमलों की बढती घटनाओं को देखते हुए अरब सागर में निगरानी और चौकसी बढा दी है। भारतीय समुद्री तट से लगभग 700 समुद्री मील दूर एमवी रुएन पर डकैती और पोरबंदर से लगभग 220 समुद्री मील दक्षिण पश्चिम में एमवी केम प्लूटो पर हाल ही में हुआ ड्रोन हमला भारतीय विशेष आर्थिक क्षेत्र के करीब समुद्र में सुरक्षा घटनाओं के परिदृश्य में बदलाव का प्रमाण है। नौसेना ने इन घटनाओं के जवाब में मध्य एवं उत्तरी अरब सागर में समुद्री निगरानी के प्रयासों में काफी वृद्धि की है और नौसैनिकों की तैनाती की संख्या में भी वृद्धि की है।

समुद्री सुरक्षा अभियान चलाने और किसी भी घटना की स्थिति में व्यापारिक जहाजों को सहायता प्रदान करने के लिए विध्वंसक और फ्रिगेट वाले कार्य समूहों को तैनात किया गया है। संपूर्ण समुद्री डोमेन जागरूकता के लिए लंबी दूरी के समुद्री गश्ती विमानों और हवाई निगरानी को बढ़ाया गया है। विशेष आर्थिक क्षेत्र की प्रभावी निगरानी के लिए नौसेना तटरक्षक बल के साथ भी समन्वय को और बढा रही है। राष्ट्रीय समुद्री एजेंसियों के समन्वय से नौसेना द्वारा समग्र स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। नौसेना क्षेत्र में व्यापारिक जहाजरानी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उल्लेखनीय है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में कहा था कि समुद्री क्षेत्र में बढ रही हलचल के मद्देनजर भारत समुद्र में हितों की रक्षा के लिए प्रयासों को बढायेगा तथा हाल के हमलों में शामिल लोगों का पता लगाया जायेगा।  (वार्ता)

Delhi

1984 सिख दंगा मामला : इन दो सिखों की हत्या में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को अदालत ने दोषी ठहराया

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन कुमार को दिल्ली की एक अदालत ने सिख विरोधी दंगों के दौरान सरस्वती विहार इलाके में दो लोगों की हत्या के मामले में बुधवार को दोषी करार दिया। मामला एक नवंबर 1984 को जसवंत सिंह और उनके बेटे तरुणदीप सिंह की हत्या से संबंधित है। विशेष न्यायाधीश कावेरी […]

Read More
Delhi

आतिशी का फ़्लाइंग किस और कमरिया लपालप

दयानंद पांडेय आतिशी जब दिल्ली की घोषित खड़ाऊं मुख्य मंत्री बनी थीं तब मुख्य मंत्री कार्यालय में जिस कुर्सी पर अरविंद केजरीवाल बैठते थे तब उस पर नहीं बैठीं। क्या तो इस कुर्सी पर अरविंद जी ही बैठेंगे। दूसरी कुर्सी लगा कर बैठीं। मेज वही थी। ऐसी बात तो पतिव्रता राबड़ी यादव ने भी बिहार […]

Read More
Delhi homeslider

दो टूक :  शराब शीशमहल और ‘जहरीली’ यमुना ने डुबोयी केजरीवाल की नैया?

राजेश श्रीवास्तव दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आए और 27 साल बाद एक बार फिर दिल्ली में बीजेपी की सरकार बन गयी। अरविद केजरीवाल ने 2013 में जिस एंटी करप्शन मूवमेंट को लेकर चुनाव जीता। वक्त का पहिया ऐसा घूमा कि पार्टी को करप्शन ही ले डूबा। सड़क पर आंदोलन करने वाले केजरीवाल को शराब […]

Read More