भाजपा का सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी,सर्वग्राही एवं सर्वसमावेशी लक्ष्य

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने शुक्रवार को प्रदेश के सभी मोर्चों की संयुक्त बैठक को सम्बोधित कर आगामी अभियानों एवं कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संगठन का माइक्रो मैनेजमेंट साझा किया। राजधानी लखनऊ में आयोजित मोर्चें की संयुक्त बैठक में प्रदेश सहप्रभारी संजीव चौरसिया, अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री भोला सिंह, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दर्शना सिंह एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा की उपस्थिति के साथ प्रदेश के सभी मोर्चो के प्रदेश पदाधिकारी तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष सम्मिलित रहे। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान ने किया।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि सभी मोर्चे अपने-अपने अभियानों व कार्यक्रमों के माध्यम से लगातार युवा, किसान, महिला, पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अल्पसंख्यक वर्ग के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की प्रदेश भाजपा सरकार के सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण को समर्पित कार्यों को लेकर उनके बीच पहुंचे। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार में उत्तर प्रदेश जंगलराज बन गया था। मां, बहन, बेटियों का मनचलो और शोहदों के डर से घर से निकलना मुश्किल हो गया था। सरकारी नौकरियां निकलती थी तो सैफई कुनबे के चचा, भतीजे, मौसा, फूफा थैला उठाकर धन उगाही के लिए निकल पड़ते थे। मेहनत और ईमानदारी से प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रतिभाग करने वाले युवा छले जाते थे। सपा सरकार द्वारा संरक्षित गिरोहबंद अपराध से खेत, दुकान, मकान पर कब्जे हो रहे थे और अवैध खनन व सरेराह गुंडागर्दी, रंगदारी, दंगों से उत्तर प्रदेश कराह रहा था। आज भाजपा की सरकार में गुंडे, अपराधी, माफिया, शोहदे गले में तख्तियां लटकाकर सरेंडर कर रहे है। भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति से योग्य युवाओं को सरकारी नौकरियां मिल रही है। मां, बहन, बेटियां को कोई बुरी निगाह से देख नहीं सकता है। सरकारी योजनाओं का लाभ डीवीटी के माध्यम से सीधा लाभार्थियों के खातें में पहुंच रहा है। यही सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का मॉडल हमें जनता के बीच लेकर पहुंचना है।

प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि भाजपा के सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी, सर्वग्राही एवं सर्वसमावेशी लक्ष्य को पूर्ण करने में मोर्चों की सबसे प्रभावी भूमिका है। सभी मोर्चें अपनी शक्ति, योग्यता एवं क्षमता के उपयोग से मिशन 2024 के लक्ष्य 80 की प्राप्ति में सहायक बनें। उन्होंने कहा कि नमो एप से जोड़कर विकसित भारत एम्बेसडर बनाने का कार्य सभी मोर्चों को करना है। इसके लिए युवा मोर्चा तथा महिला मोर्चा कॉलेज कैम्पस में पहुंचकर युवाओं को नमो एप से जोड़ने का काम करेगें। वहीं अन्य मोर्चे हॉस्टल सम्पर्क तथा अपने-अपने अभियानों के तहत सम्पर्क कर लोगों को विकसित भारत का एम्बेसडर बनाएगें। विकसित भारत एम्बेसडर वैभवशाली राष्ट्र निर्माण का संकल्प लेकर आगे बढेगें। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी से लेकर बूथ के पदाधिकारी तक सभी पन्ना प्रमुख के दायित्व का निर्वहन करेगें। प्रत्येक ऐसे कार्यकर्ता जिनके पास दायित्व नहीं है ऐसे सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने का काम करना है। उन्होंने कहा कि मजबूत बूथ संरचना के महात्वपूर्ण घटक के रूप में सभी मोर्चों का योगदान रहेगा। उन्होंने कहा कि नवमतदाता अभियान, नमो वारियर्स, लखपति दीदी, बस्ती सम्पर्क, हॉस्टल संवाद, कैम्पस सम्पर्क, किसान संवाद, चाय पर संवाद, घर-घर सम्पर्क, लेखक सम्पर्क, स्मार्ट महिला सम्मेलन, स्पोटर्स महिला समूह सम्पर्क, एनजीओ सम्पर्क, सेल्फी विथ लाथार्थी तथा कमल मित्र जैसे अभियानों के माध्यम से मोर्चो को युवाओं, महिलाओं, किसानों, पिछड़ो, अनुसूचित वर्ग, आदिवासियों व अल्पसंख्यको के साथ सतत सम्पर्क व सतत संवाद के माध्यम से मोदी व योगी के नेतृत्व की सरकारों के कार्यो के लेखा-जोखा के साथ चर्चा करना है। उन्होंने कहा कि बूथ की मजबूती तथा पूर्ण विजय व निश्चित विजय के संकल्प के साथ सभी को मिलकर काम करना है।

Raj Dharm UP

अब भिखारियों की कुंडली खंगालेगी पुलिस, कमिश्नर ने दिए सूची तैयार करने के आदेश

हनुमान सेतु मंदिर के बाहर प्रसाद वितरण के दौरान हुई घटना के बाद जागी पुलिस इससे पहले भी हो चुकी हैं कई घटनाएं, लेकिन तब कुम्भकरणी नींद सो रहा था प्रशासन ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजधानी लखनऊ की मशहूर हनुमान सेतु मंदिर के बाहर मंगलवार को प्रसाद लेने वालों की भीड़ लगी थी। इसी दौरान […]

Read More
Raj Dharm UP

नहीं रहे सीतारामः मौत का दोषी कौन, लॉरी… डॉ. रविकांत या सिस्टम?

लाख जतन के बाद आखिरकार रात 10 बजे लग पाया था पेसमेकर तड़के सुबह पांच बजे के आसपास लॉरी में ही ली अंतिम सांस भौमेंद्र शुक्ल लखनऊ। संतकबीर नगर निवासी सीताराम पांडेय की मौत रविवार की अलसुबह हो गई। वो हृदय रोग की गम्भीर बीमारी के चलते राजधानी लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) […]

Read More
Raj Dharm UP

सड़क सुरक्षा के दावे फेल: खिलौना बनी ज़िन्दगी

सड़क हादसों में आए दिन जा रही हैं जानें ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी के अलावा अन्य राज्यों में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए सरकारों ने अनगिनत योजनाएं शुरू की, लेकिन योजनाओं की लेट-लतीफी, अव्यवस्था, सड़क पर वाहनों की बढ़ती भीड़ और बेतरतीब रफ्तार ने जिन्दगी को खिलौना बना दिया है। आए दिन […]

Read More