श्रीलंका की जेल से रिहा किए गए 13 मछुआरे चेन्नई पहुंचे

शाश्वत तिवारी

श्रीलंका की जेल से रिहा किए गए 13 मछुआरे मंगलवार की सुबह चेन्नई एयरपोर्ट पहुंचे। कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर यह जानकारी दी। उच्चायोग ने मंगलवार को ‘एक्स’ पर लिखा सुरक्षित घर वापसी! आज सुबह 13 भारतीय मछुआरों को श्रीलंका से चेन्नई वापस लाया गया। तमिलनाडु को श्रीलंका से अलग करने वाले संकरे जलक्षेत्र पाक जलडमरूमध्य में दोनों देशों के मछुआरे मछली पकड़ते हैं, जिस दौरान कई बार भारतीय मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना अपने क्षेत्र में प्रवेश करने का आरोप लगाते हुए गिरफ्तार कर लेती है। पिछले कुछ दिनों के दौरान कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग के हस्तक्षेप के बाद काफी भारतीय मछुआरों को श्रीलंका की जेल से रिहा किया गया है।

पिछले सप्ताह श्रीलंका सरकार ने अपने जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किए गए 21 भारतीय मछुआरों को चेन्नई वापस भेजा था। गौरतलब है कि तटीय राज्य तमिलनाडु से रोजाना सैकड़ों मछुआरे अपनी आजीविका के लिए समुद्र में मछली पकड़ने जाते हैं। हालांकि कई बार मौसम में आए परिवर्तन के कारण वे रास्ता भटक जाते हैं और श्रीलंकाई जल क्षेत्र में प्रवेश कर जाते हैं। ऐसे में श्रीलंका की नौसेना उन्हें गिरफ्तार कर लेती है। हालांकि श्रीलंका में स्थित भारतीय उच्चायोग हमेशा ऐसे मामलों को गंभीरता से लेता है और भारतीय मछुआरों की सहायता के लिए हर संभव प्रयास करता है।

International

बड़ा फैसलाः खून-पानी साथ नहीं बह सकता, पाकिस्तान का पानी बंद

बिना आर-पार की लड़ाई नहीं खत्म हो सकता आतंकवाद 48 घंटे में वापस जाएं पाकिस्तानी, साथ रहना संभव नहीं नया लुक संवाददाता पहलगाम में कल हुए आतंकवादी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र सरकार ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इस हमले में 26 से अधिक लोगों की मौत […]

Read More
International

घुसपैठियों के लिए आसान लांचिंग पैड नेपाल बॉर्डर के मदरसे

संजय सक्सेना लखनऊ। पड़ोसी राज्य नेपाल, भारत और चीन के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी माना जाता है।वैसे तो नेपाल के भारत से हमेशा प्रगाण संबंध रहे हैं,लेकिन पिछले कुछ वर्षो में चीन की भी दखलंदाजी वहां बढ़ी है। चीन के कई प्रोजेक्ट नेपाल में चल रहे हैं। भौगालिक रूप से देखा जाये तो चीन और […]

Read More
International

12 हजार 500 साल बाद लौटा डायर वुल्फ विज्ञान की जीत या प्रकृति से खिलवाड़?

अजय कुमार अमेरिका की बायोटेक्नोलॉजी कंपनी कोलोसल बायोसाइंसेस ने विज्ञान की दुनिया में ऐसा प्रयोग कर दिखाया है, जो अब तक सिर्फ कल्पना का विषय माना जाता था। कंपनी का दावा है कि उसने करीब 12,500 साल पहले विलुप्त हो चुकी डायर वुल्फ प्रजाति को वापस धरती पर लाने में सफलता हासिल कर ली है। […]

Read More