जनता समाजवादी विद्यार्थी युनियन नेपाल लुंबनी प्रदेश समिति की नई इकाई का गठन, राहुल यादव अध्यक्ष

  • लोकतंत्र को बचाने का काम करेगा समाजवादी विद्यार्थी युनियन : राहुल यादव  
  • यह संगठन पूरे देश में जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष करेगा : राम औतार यादव

मनोज कुमार त्रिपाठी

भारतीय सीमा से सटे नेपाल के रूपंदेही जिले के भैरहवा में स्थित होटल प्रीमियर पैलेस में जनता समाजवादी पार्टी और उसके निकट के समाजवादी विद्यार्थी संगठन की एक बैठक हुई जिसमें प्रदेश की नई इकाई का गठन किया गया। समाजवादी विद्यार्थी युनियन लुंबिनी प्रदेश के संयोजक राहुल यादव इस नई कमेटी के सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने लिए गए हैं। इस नई कमेटी का कार्यकाल तीन साल का होगा।

अध्यक्ष चुने जाने के बाद राहुल यादव ने कहा कि वर्तमान समय में नेपाल में लोकतंत्र और गणतंत्र को कुछ लोग अस्थिर करने की कोशिश में लगे हुए हैं। जनता समाजवादी पार्टी का निकट विद्यार्थी संगठन होने के नाते हमें पूरी ताकत से इसे बचाना है। देश के लोकतांत्रिक ढांचे को बचाने के लिए विद्यार्थी संगठन सबसे पहले आगे आएगा। उन्होंने आगे कहा कि जहां एक तरफ देश की जनता मंहगाई, बेरोजगारी से त्रस्त है वहीं दूसरी तरफ आए दिन जनता से हो रहे दुर्व्यवहार को रोकने को लेकर विद्यार्थी संगठन सदैव सजग व तत्पर है। यह संगठन पूरे देश में चल रहे जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष करेगा और जनता को इससे निजात दिलाने की मजबूती से काम करेगा।

इस अवसर पर जनता समाजवादी पार्टी के लुंबिनी प्रदेश के उपाध्यक्ष राम औतार यादव ने कहा कि कि वर्तमान समय में देश विषम परिस्थितियों से जूझ रहा है ऐसे में देश में आराजकता बढ़ी है। भीषण मंहगाई से जनता त्रस्त है। देश से शिक्षा और विकास का मुद्दा गायब है। देश बड़ी संख्या में नागरिकों विशेषकर युवाओं का पलायन हो रहा है। इन सब से निपटने के लिए जनता समाजवादी पार्टी ने निकट सहयोगी विद्यार्थी संगठन को साथ लेकर चलने का काम करने जा रहा है। उसी के तहत इस नई कमेटी का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि इस नई कमेटी में बारह जिलों के विद्यार्थी संगठन के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

नई कमेटी में चुने गए प्रतिनिधि

राहुल यादव अध्यक्ष, भगवान दास उपाध्यक्ष,अदिता उपाध्यक्ष, अमर मणि गुप्ता, राजेश यादव, संजय यादव,शशि उपाध्याय, शैलेष सभी सचिव, सदस्यों में कुमारी सुमन वर्मा, दयाराम केवट, दूधनाथ यादव, गुलाम धोबी,आशिक वर्मा, भगवान दास यादव,सलमान शेष,संतराज अंसारी, दीना यादव,निशा जायसवाल,ऋतिस थापा चुने गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि लुंबिनी प्रदेश कृषि मंत्री भंडारी लाल यादव, केंद्रीय सदस्य गीता पांडे, केन्द्रीय सदस्य महेंद्र यादव समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

International

बड़ा फैसलाः खून-पानी साथ नहीं बह सकता, पाकिस्तान का पानी बंद

बिना आर-पार की लड़ाई नहीं खत्म हो सकता आतंकवाद 48 घंटे में वापस जाएं पाकिस्तानी, साथ रहना संभव नहीं नया लुक संवाददाता पहलगाम में कल हुए आतंकवादी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र सरकार ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इस हमले में 26 से अधिक लोगों की मौत […]

Read More
Purvanchal

नहीं रहे नर्रे बुजुर्ग के शिवदयाल चंद, मुम्बई के टाटा अस्पताल में ली अंतिम सांस

राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित चंद कस्टम कमिश्नर समेत कई पदों पर कर चुके थे कार्य एयर कारगो से वाराणसी पहुंचेगा इनका पार्थिव शरीर, मणिकर्णिका घाट पर होगा अंतिम संस्कार नया लुक संवाददाता लखनऊ। वो गांव की शान थे। गांव का कोई ऐसा शख्स नहीं, जो उनकी बात न मानता रहा हो। यूँ कहें कि जब […]

Read More
International

घुसपैठियों के लिए आसान लांचिंग पैड नेपाल बॉर्डर के मदरसे

संजय सक्सेना लखनऊ। पड़ोसी राज्य नेपाल, भारत और चीन के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी माना जाता है।वैसे तो नेपाल के भारत से हमेशा प्रगाण संबंध रहे हैं,लेकिन पिछले कुछ वर्षो में चीन की भी दखलंदाजी वहां बढ़ी है। चीन के कई प्रोजेक्ट नेपाल में चल रहे हैं। भौगालिक रूप से देखा जाये तो चीन और […]

Read More