प्रवासी भारतीय दिवस: PM मोदी और जयशंकर ने दी बधाई

शाश्वत तिवारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने मंगलवार को प्रवासी भारतीय दिवस के अवसर पर देशवासियों और विदेशों में रह रहे भारतीय मूल के लोगों को बधाईयां दीं। पीएम मोदी ने दुनिया भर में रह रहे भारतीय प्रवासियों के योगदान एवं उपलब्धियों की सराहना करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर लिखा प्रवासी भारतीय दिवस की बधाईयां। यह विश्व भर में रहने वाले भारतीय प्रवासियों के योगदान एवं उनकी उपलब्धियों का उत्सव मनाने का दिन है। हमारी समृद्ध विरासत को संरक्षित करने तथा वैश्विक संबंधों को सशक्त बनाने के प्रति प्रवासी भारतीयों का समर्पण सराहनीय रहा है। वे सभी दुनिया भर में भारत की भावना का प्रतीक हैं और प्रवासी भारतीय एकता एवं विविधता की भावना को बढ़ावा देते हैं।

विदेश मंत्री जयशंकर ने ‘एक्स’ पर लिखा प्रवासी भारतीय दिवस पर, दुनिया भर में फैले भारतीय प्रवासियों को शुभकामनाएं। हमें आपकी उपलब्धियों पर बहुत गर्व है। आपका उत्कृष्ट योगदान भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बता दें कि इसके लिए 9 जनवरी की तारीख को इसलिए चुना गया है, क्योंकि इसी दिन 1915 में महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे थे। इस दिन विदेशों में खास उपलब्धि हासिल करने वाले भारतीयों को सम्मानित किया जाता है। इस कार्यक्रम के जरिए भारत और प्रवासी भारतीयों के बीच एक पुल बनाने का प्रयास किया जाता है।

वर्ष 2003 से प्रवासी भारतीय दिवस (पीबीडी) मनाने की शुरुआत हुई थी। हालांकि वर्ष 2015 में इसे संशोधित किया गया और अब प्रति दो वर्ष के अंतराल पर इसे मनाने का निर्णय लिया गया है। 17वां पीबीडी सम्मेलन 2023 में आयोजित किया गया, वहीं 18वें पीबीडी सम्मेलन का आयोजन वर्ष 2025 में किया जाएगा।

International

बड़ा फैसलाः खून-पानी साथ नहीं बह सकता, पाकिस्तान का पानी बंद

बिना आर-पार की लड़ाई नहीं खत्म हो सकता आतंकवाद 48 घंटे में वापस जाएं पाकिस्तानी, साथ रहना संभव नहीं नया लुक संवाददाता पहलगाम में कल हुए आतंकवादी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र सरकार ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इस हमले में 26 से अधिक लोगों की मौत […]

Read More
International

घुसपैठियों के लिए आसान लांचिंग पैड नेपाल बॉर्डर के मदरसे

संजय सक्सेना लखनऊ। पड़ोसी राज्य नेपाल, भारत और चीन के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी माना जाता है।वैसे तो नेपाल के भारत से हमेशा प्रगाण संबंध रहे हैं,लेकिन पिछले कुछ वर्षो में चीन की भी दखलंदाजी वहां बढ़ी है। चीन के कई प्रोजेक्ट नेपाल में चल रहे हैं। भौगालिक रूप से देखा जाये तो चीन और […]

Read More
International

12 हजार 500 साल बाद लौटा डायर वुल्फ विज्ञान की जीत या प्रकृति से खिलवाड़?

अजय कुमार अमेरिका की बायोटेक्नोलॉजी कंपनी कोलोसल बायोसाइंसेस ने विज्ञान की दुनिया में ऐसा प्रयोग कर दिखाया है, जो अब तक सिर्फ कल्पना का विषय माना जाता था। कंपनी का दावा है कि उसने करीब 12,500 साल पहले विलुप्त हो चुकी डायर वुल्फ प्रजाति को वापस धरती पर लाने में सफलता हासिल कर ली है। […]

Read More