
- मंदिर उद्घाटन से पहले गृह मंत्रालय ने जारी किया अलर्ट
नई दिल्ली। जालसाज भगवान श्रीराम के VVIP दर्शन के नाम पर ठगी शुरू हो गई है। रामजन्म भूमि गृह संपर्क अभियान नामक एप्लीकेशन (APK) डाउनलोड करा जालसाज खाता साफ कर दे रहे हैं। अयोध्या धाम में 22 जनवरी को होने वाले श्रीराम जन्मभूमि मंदिर उद्घाटन में प्रवेश के लिए हर व्यक्ति बेचैन है। इसी बात का फायदा उठाकर साइबर ठगों ने भी अपना जाल फैला दिया है।
22 जनवरी को राम जन्मभूमि मंदिर में VVIP प्रवेश के नाम पर ठगी शुरू कर दी है। गृह मंत्रालय ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है। आमजन को जागरूक करने के लिए मंत्रालय के भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र ने वीडियो भी जारी किया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की साइबर क्राइम यूनिट पुलिस उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी का कहना है कि सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है। (BNE)