महाराष्ट्र के विधायकों का अयोग्यता विवाद,अध्यक्ष के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अन्य विधायकों के खिलाफ दायर अयोग्यता याचिकाओं को खारिज करने के विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर के फैसले को चुनौती देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट (यूबीटी) ने सोमवार को उच्चतम न्यायालय में एक याचिका दायर की। शीर्ष अदालत ने अयोग्यता पर फैसला लेने में देरी के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई की थी। अदालत ने विधानसभा अध्यक्ष नार्वेकर से कई बार अपना फैसला शीघ्र देने को कहा, जिसके बाद उन्होंने 10 जनवरी 2024 को अपना फैसला सुनाया।

याचिकाकर्ता यूबीटी गुट के सुनील प्रभु ने अपनी याचिका में कहा कि निर्णयों की ‘पूर्ण विकृति’, इस तथ्य से स्पष्ट है कि अयोग्यता याचिकाओं पर निर्णय लेते समय अध्यक्ष ने मुख्य निर्विवाद घटना यानी 30 जून 2022 को शपथ ग्रहण पर भी विचार नहीं किया है, जिसने निर्णायक रूप से स्थापित किया कि उनके सभी कार्य (21 जून 2022) का उद्देश्य महाराष्ट्र में अपने ही राजनीतिक दल के नेतृत्व वाली निर्वाचित सरकार को गिराना था। याचिका में कहा गया है, “अयोग्यता का इससे स्पष्ट मामला नहीं हो सकता था। शिंदे ने राज्यपाल से मुलाकात की और 30 जून 2022 को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के समर्थन से मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। सभी प्रतिवादी विधायकों ने इस निर्णय का समर्थन किया, जो स्वयं स्वेच्छा से हार मानने के समान था।

याचिका में कहा गया है कि दसवीं अनुसूची का उद्देश्य उन विधायकों को अयोग्य ठहराना है, जो अपने राजनीतिक दल के खिलाफ काम करते हैं। हालांकि, यदि अधिकांश विधायकों को राजनीतिक दल माना जाता है, तो वास्तविक राजनीतिक दल के सदस्य बहुमत विधायकों की इच्छा के अधीन हो जाते हैं। यह पूरी तरह से असंवैधानिक है। इसे रद्द किया जाना चाहिए। वरिष्ठ अधिवक्ता देवदत्त कामत और वकील निशांत पाटिल और रोहित शर्मा के माध्यम से दायर याचिका में कहा गया है, “विधायक दल एक कानूनी इकाई नहीं है। यह केवल एक राजनीतिक दल के टिकट पर चुने गए विधायकों के समूह को दिया गया एक नाम है, जो अस्थायी अवधि के लिए सदन के सदस्य होते हैं।

याचिका में कहा गया है कि अध्यक्ष का फैसला संवैधानिक कानून के हितकारी सिद्धांत के विपरीत हैं, क्योंकि वे केवल राजनीतिक दल से संबंधित विधायकों के बहुमत को जीतकर दलबदल की बुराई को बेरोकटोक करने की अनुमति देता है। याचिका में कहा गया है कि अध्यक्ष के फैसले में, इस निर्विवाद तथ्य की कोई सराहना नहीं है कि शिंदे BJP के समर्थन से मुख्यमंत्री बने और उनकी दलीलों और उनकी जिरह में की गई। स्वीकारोक्ति कि वे 21 जून 2022 से BJP शासित राज्यों गुजरात और असम में थे।(वार्ता)

Maharastra

ईडी ने मुंबई और जयपुर में टोरेस ज्वैलरी के 10 ठिकानों पर की छापेमारी

मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारियों ने धोखाधड़ी के एक मामले में गुरुवार को मुंबई और जयपुर में टोरेस ज्वैलरी के 10 अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की। ईडी के सूत्रों के मुताबिक मध्य मुंबई के दादर में स्थित टोरेस ज्वैलरी कंपनी ने कथित तौर पर कम समय में निवेशकों का पैसा दोगुना करने का वादा […]

Read More
Maharastra

ट्रेन से कट कर 11 यात्रियों की मौत

जलगांव। महाराष्ट्र में जलगांव जिले में पाचोरा जंक्शन के समीप बुधवार शाम को 12533 डाउन पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने के भ्रम और अफवाह के बाद अलार्म चेन खींचकर चलती ट्रेन से हड़बड़ी में उतरने की कोशिश कर रहे कम से कम 11 यात्रियों की दूसरी लाइन पर तेज़गति से आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस […]

Read More
Entertainment Maharastra

टीवी अभिनेता अमन जायसवाल की मुंबई में सड़क हादसे में मौत

मुंबई। टीवी अभिनेता अमन जयसवाल (23) की शुक्रवार को मुंबई उपनगर अंधेरी जोगेश्वरी रोड पर एक दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि एक ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। यह दुर्घटना दोपहर लगभग दौ बजे हुई जब अभिनेता ऑडिशन के लिए जा रहे थे। जायसवाल […]

Read More