पूरा देश बुलाएगा अब शिवपुरी की ललिता और विद्या को : मोदी

शिवपुरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मध्यप्रदेश के शिवपुरी की दो सहरिया आदिवासी महिलाओं की संबोधन क्षमता से प्रभावित होकर कहा कि पूरा देश उन्हें देख रहा है और अब देश भर के लोग इन दोनों महिलाओं को अपने यहां बुलाएंगे। मोदी प्रधानमंत्री जनमन (प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान) योजना के शुभारंभ के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना के जनजातीय लाभार्थियों से वर्चुअली संवाद कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने शिवपुरी की सहरिया जनजाति की दो आदिवासी महिलाओं ललिता और विद्या से संवाद किया। दोनों महिलाओं ने पूरे आत्मविश्वास से प्रधानमंत्री से संवाद किया, जिस पर प्रधानमंत्री ने दोनों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

प्रधानमंत्री ने महिलाओं से पूछा कि उन्हें शासकीय योजनाओं के बारे में जानकारी कैसे मिली। साथ ही उनके परिवार को मिलने वाले शासकीय योजनाओं के लाभ के बारे में भी जानकारी चाही। इस पर दोनों महिलाओं ने उन्हें विस्तृत जानकारी दी और बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान उन्हें कई योजनाओं के बारे में पता चला। इस पर मोदी ने कहा कि वे उन महिलाओं को सुन कर बहुत प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि गांवों में बहुत प्रभावी नेतृत्व है। इसी दौरान विद्या ने प्रधानमंत्री को गांव का पूरा मॉडल भी दिखाया।

इस पर मोदी ने कहा कि विद्या ने तो ‘विद्या’ को पूरी तरह आत्मसात कर लिया है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान पूरा देश इन दोनों महिलाओं को देख रहा है और अब लोग विद्या और ललिता को अपने गांव बुलाएंगे। इस दौरान मोदी ने कहा कि इन महिलाओं ने बता दिया कि पीएम जनमन का कितना असर हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश है कि हर एक नागरिक को योजनाओं का लाभ पहुंचे। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी उज्जैन से इस कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़े। (वार्ता)

Chhattisgarh

जहरीली शराब पीने से अब तक सात लोगों की मौत

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जहरीली महुआ शराब पीने से सरपंच के भाई समेत अब तक सात लोगों की मौत हो गई। जबकि चार की हालत गंभीर है, जिनका सिम्स में इलाज जारी है। हालांकि मौत की असल वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद साफ होगी। घटना कोनी थाना क्षेत्र के लोफन्दी की है। मौतों […]

Read More
Madhya Pradesh

अंधविश्वास : लकवाग्रस्त माँ को पिला दी केरोसिन,एक हफ्ते में हुयी मौत

भोपाल। आज के इस आधुनिक दौर में भी अन्धविश्वास की जड़ें मजबूत है। कई किस्से सुनने पढ़ने को मिले होंगे जिसमे अन्धविश्वास की वजह से लोगों की जान  चली गयी। ऐसा ही एक मामला भोपाल से आया है जहाँ गंगा नगर झुग्गी बस्ती में एक बेटे (32) ने अपनी 48 वर्षीय लकवाग्रस्त माँ को इस […]

Read More
Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश में 40 से अधिक IAS अधिकारियों के तबादले

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने आज रात भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के लगभग 42 अधिकारियों के तबादला किए, जिनमें एक दर्जन जिलों के कलेक्टर भी शामिल हैं। इसके अलावा राज्य प्रशासनिक सेवा के एक दर्जन अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश भी हुए हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री के सचिव भरत यादव को मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम, […]

Read More