धर्मपाल ने दिया बूथ सशक्तिकरण का संदेश

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने को पार्टी के राज्य मुख्यालय पर आयोजित बैठक में विभागों के प्रदेश संयोजक एवं सहसंयोजको को संगठनात्मक कार्ययोजना सौंपकर मिशन 2024 में जुटने के लिए मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि संगठन के सभी अभियानों, कार्यक्रमों और गतिविधियों में सामूहिकता के सिद्धान्त पर कार्य करते हुए सभी को मिलकर काम करना है। सभी विभागों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र के साथ ही संगठन के प्रत्येक कार्यक्रम व अभियान में सहभागी बनना है। पार्टी के प्रत्येक पदाधिकारी को पन्ना प्रमुख के रूप में भी काम करना है।

धर्मपाल सिंह ने कहा कि चार फरवरी से 11 फरवरी के बीच चलने वाले गांव चलो अभियान में प्रदेश से लेकर बूथ तक के प्रत्येक पदाधिकारी गांवो में प्रवासी के रूप में जाएगें और 24 घंटे प्रवास करेगें। चौपालों पर चर्चा, घर-घर सम्पर्क, अलाव के साथ चर्चा जैसे विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सम्पर्क व संवाद स्थापित करेंगे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की प्रदेश भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं, ऐतिहासिक निर्णयों के साथ सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण का मंत्र लेकर ग्राम दर्शन के लिए पहुंचेगें।

धर्मपाल सिंह ने कहा कि पार्टी के प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ता को नमो एप पर 100 विकसित भारत एम्बेसडर बनाने का कार्य करना है। उन्होंने कहा कि पार्टी के मोर्चा, विभाग तथा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी स्थानीय स्तर पर बूथ सशक्तिकरण के लिए भी कार्य करेंगे और सक्रिय बूथ के लिए अपने क्षेत्रों में मन की बात कार्यक्रम से जुडेगें, पन्ना प्रमुख के रूप में अपने बूथ पर सक्रिय रहेगें। बूथ के व्हाट्सएप ग्रुप में सक्रिय रहेगे तथा बूथ के छह संगठनात्मक कार्यक्रमों में सहभागी रहेगें। इसके साथ ही सभी को अपने-अपने बूथ पर प्रारम्भ हुए वॉल राइटिंग अभियान में भी सहयोग करना है।

Raj Dharm UP

अब भिखारियों की कुंडली खंगालेगी पुलिस, कमिश्नर ने दिए सूची तैयार करने के आदेश

हनुमान सेतु मंदिर के बाहर प्रसाद वितरण के दौरान हुई घटना के बाद जागी पुलिस इससे पहले भी हो चुकी हैं कई घटनाएं, लेकिन तब कुम्भकरणी नींद सो रहा था प्रशासन ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजधानी लखनऊ की मशहूर हनुमान सेतु मंदिर के बाहर मंगलवार को प्रसाद लेने वालों की भीड़ लगी थी। इसी दौरान […]

Read More
Raj Dharm UP

नहीं रहे सीतारामः मौत का दोषी कौन, लॉरी… डॉ. रविकांत या सिस्टम?

लाख जतन के बाद आखिरकार रात 10 बजे लग पाया था पेसमेकर तड़के सुबह पांच बजे के आसपास लॉरी में ही ली अंतिम सांस भौमेंद्र शुक्ल लखनऊ। संतकबीर नगर निवासी सीताराम पांडेय की मौत रविवार की अलसुबह हो गई। वो हृदय रोग की गम्भीर बीमारी के चलते राजधानी लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) […]

Read More
Raj Dharm UP

सड़क सुरक्षा के दावे फेल: खिलौना बनी ज़िन्दगी

सड़क हादसों में आए दिन जा रही हैं जानें ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी के अलावा अन्य राज्यों में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए सरकारों ने अनगिनत योजनाएं शुरू की, लेकिन योजनाओं की लेट-लतीफी, अव्यवस्था, सड़क पर वाहनों की बढ़ती भीड़ और बेतरतीब रफ्तार ने जिन्दगी को खिलौना बना दिया है। आए दिन […]

Read More